Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

09 नवंबर 2020: आज का राशिफल (Today's Horoscope)

आज कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं आज का राशिफल...

09 नवंबर 2020: आज का राशिफल (Todays Horoscope)
X

आज का राशिफल (Today's Horoscope) 09 नवंबर 2020 को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं आज का राशिफल...

टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)

आज कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है।

आज का पंचांग

नक्षत्र : अश्लेशा

योग : ब्रह्म

सूर्योदय: 06:39

सूर्यास्त : 17:30


मेष

किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति के विश्वासपात्र बन सकते हैं। स्वस्थ खानपान का सेहत पर सकारात्मक असर दिखाई देगा। घर पर तनाव कम कर शांति का माहौल बनाए रखने की जरूरत है। दोस्तों के साथ यात्रा पर जाना मजेदार रहेगा। किसी प्रॉपर्टी को बेचने की सोच सकते हैं। शैक्षणिक मोर्चे पर खुद को आग बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगे।

लव फोकस-अपनी तरफ आकर्षित लोगों के साथ थोड़ा खुल सकते हैं।

शुभ अंक – 9

शुभ रंग – गोल्डन ब्राउन


वृषभ

किसी को दिया गया उधार वापस मिलने में समय लग सकता है। कार्यक्षेत्र पर अपनी प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की जरूरत है। सेहत के प्रति जागरुक लोगों के साथ व्यायाम करना आपको फिट रखेगा। घरेलू मोर्चे पर कोई आपका मूड खराब कर सकता है। कहीं छुट्टियों पर जाने के योग बन रहे हैं। किसी प्रॉपर्टी को सुलझाने में अहम भूमिका निभाएंगे।

लव फोकस-विवाह योग्य लोगों के शादी के योग बन रहे हैं।

शुभ अंक – 5

शुभ रंग – हल्का हरा


मिथुन

फिजूलखर्चों को कम करने के लिए विंडो शॉपिंग कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर चीजों को अपने हिसाब से चलाने में सफल होंगे। जरूरत से ज़्यादा करना सेहत पर बुरा असर डाल सकता है। परिवार के किसी सदस्य को मार्गदर्शन की जरूरत है। खानदानी प्रॉपर्टी से जुड़ा मामला शांति से सुलझ जाएगा। घर पर पढ़ाई के लिए अनुकूल वातावरण मिलेगा।

लव फोकस-अपने साथी के लिए समय निकालना थोड़ा मुश्किल होगा।

शुभ अंक – 6

शुभ रंग – पीच


कर्क

किसी लोन को चुकाने के लिए कुछ एडजेस्टमेंट करने होंगे। कार्यक्षेत्र पर हो रहे बदलावों से चिंतित हो सकते हैं। सेहतमंद रहने के लिए जागरूक होने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन सुचारू रूप से चलेगा। अगर किसी यात्रा पर जाने का मन है तो जरूर जाएं। प्रॉपर्टी के मोर्चे पर उठाए गए कदम आपको आपके लक्ष्य के करीब लाएंगे।

लव फोकस-अपने साथी से मिलने की इच्छा हो सकती है।

शुभ अंक – 1

शुभ रंग – हल्का लाल


सिंह

पैसा बचाने के लिए जीवनशैली में बदलाव करना आपके लिए अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र पर चीजों को दोबारा संभालने की कोशिश में सफल होंगे। किसी फिटनेस शिड्यूल को पूरा करने में समय लग सकता है। घरेलू मोर्चे पर खुशियों का माहौल रहेगा। दोस्तों के साथ यात्रा पर जाना मजेदार साबित होगा। किसी प्रॉपर्टी को खरीदने के लिए समय अच्छा चल रहा है।

लव फोकस-प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा रहेगा।

शुभ अंक – 15

शुभ रंग – क्रीमसन


कन्या

किसी काम को करने के लिए सही दिशा पर चलने की जरूरत है। सेहत से जुड़ी कुछ समस्याएं हो सकती हैं। किसी महत्वपूर्ण काम को करने में परिवार आपकी ताकत साबित होगा। आर्थिक रूप से खुद को मजबूत स्थिति में पाएंगे। किसी करीबी से मिलने यात्रा पर जा सकते हैं। किसी प्रॉपर्टी को अच्छे दाम में खरीदने का मौका मिल सकता है।

लव फोकस-प्रेम संबंधों में मधुरता लाने के लिए मतभेदों को दूर करने की कोशिश करें।

शुभ अंक – 8

शुभ रंग – वॉयलेट


तुला

एक-दूसरे के साथ खर्चों को शेयर करने की कोशिश करें। कार्यक्षेत्र पर कई गतिविधियां देखने को मिलेंगी। सेहत को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। घरेलू मोर्चे पर कुछ विवादों के सुलझने की संभावना है। लंबी यात्रा पर जाना मजेदार साबित होगा। प्रॉपर्टी खरीदने की सोच रहे लोगों को अच्छे विकल्प मिल सकते हैं।

लव फोकस-किसी की तरफ आकर्षित हो सकते हैं।

शुभ अंक – 17

शुभ रंग – डार्क ग्रे


वृश्चिक

किसी चीज में पैसा लगाने से पहले दूसरों से सलाह ले लें। कार्यक्षेत्र पर किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति का समर्थन हासिल करना होगा। शारीरिक दर्द से छुटकारा पाने में घरेलू उपाय अपनाना मददगार साबित होगा। घरेलू मोर्चे पर किसी काम को कराने की इच्छा पूरी हो सकती है। अपने करीबियों के साथ यात्रा पर जाना मजेदार रहेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े किसी विवाद को सुलझाने की कोशिश कर सकते हैं।

लव फोकस-प्रेम संबंधों की शुरूआत हो सकती है।

शुभ अंक – 10

शुभ रंग – लाल


धनु

फिजूलखर्चों को कम करने की कोशिश करें। कार्यक्षेत्र पर वापसी करने में समय लग सकता है। सेहत से जुड़ी समस्याएं नहीं होंगी। घरेलू मोर्चे पर चल रहे किसी विवाद से दूर रहने में सफल होंगे। किसी यात्रा पर जाने से सपनों को पूरा करने में मदद मिलेगी। किसी घर को खरीदने का मौका मिल सकता है।

लव फोकस- रोमांटिक मोर्चे पर किसी के प्रति गंभीर हो सकते हैं।

शुभ अंक – 3

शुभ रंग – पर्पल


मकर

कोई मंहगा खर्चा आने से चिंतित हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर किसी महत्वपूर्ण काम की जिम्मेदारी मिल सकती है। वजन कम करने के लिए कोई स्पोर्ट्स एक्टिविटी अपना सकते हैं। पारिवारिक मोर्चे पर विवाह योग्य के विवाह के योग बन रहे हैं। किसी जगह यात्रा पर जाना मजेदार साबित होगा। किसी प्रॉपर्टी को खरीदने की इच्छा जल्दी ही पूरी होगी।

लव फोकस-हाल ही में मिले किसी व्यक्ति के साथ प्रेम संबंधों की शुरूआत हो सकती है।

शुभ अंक – 7

शुभ रंग – ब्राउन


कुंभ

पिछली किसी चीज पर खर्च कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर चीजों से तालमेल बिठाने में सफल होंगे। बीमार लोगों की सेहत में सुधार के योग बन रहे हैं। परिवार में विवाह योग्य किसी सदस्य के विवाह के योग बन रहे हैं। अपने करीबियों के साथ कहीं घूमने जाकर अच्छा महसूस करेंगे। प्रॉपर्टी के मोर्चे पर चल रहे सकारात्मक घटनाक्रम से मन खुश रहेगा।

लव फोकस-प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा रहेगा।

शुभ अंक – 18

शुभ रंग – पर्पल


मीन

आर्थिक रूप से पहले से ज्यादा सुरक्षित महसूस करेंगे। क्रिएटिविटी के क्षेत्र से जुड़े लोगों को कुछ नया करने की जरूरत है। वजन कम करने और जिम ज्वॉइन करने के लिए प्रोत्साहित हो सकते हैं। किसी यात्रा पर जाने से अच्छे मौके मिलने की संभावना है। प्रॉपर्टी बेचने की सोच रहे लोगों को अच्छे ग्राहक मिलने की उम्मीद है। शैक्षणिक मोर्चे पर अपने प्रतिद्वंदी से आगे निकलने में सफल होंगे।

लव फोकस-नविवाहित जोड़े को समझदारी से आपसी सामांजस्य बिठाने की जरूरत है।

शुभ अंक – 3

शुभ रंग – रोज

टिप्स

1. बिस्तर के अंदर का हिस्सा भी अच्छी तरह से साफ करते रहें। यह ची का स्थान होता है, यदि यहां धूल जमेगी तो ची के सुचारु रुप से प्रवाह में बाधा उत्पन्न होगी और आप पर इसका बुरा असर पड़ेगा।

2. अपने घर से सूखे और मुरझाए पौधों को हटा दें। खासकर गमले में लगे ऐसे पौधे नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ाते हैं। सजीव और तरोताजगी के लिए स्वस्थ पौधे धन, समृद्धि बढ़ाने के प्रतीक के तौर पर कार्य करते हैं।

3. यदि आप चाहते हैं कि घर या कार्यालय में हवा का प्रवाह सहजता से बना रहे तो कमरे का विभाजन के लिए लकड़ी की सामग्री का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। यह आर्थिक स्थिति में सुधार के अच्छे परिणाम लाने में सहायक साबित होगा।

और पढ़ें
Next Story