09 June 2021 राशिफल: आज का राशिफल (Today's Horoscope)
- राशि के अनुसार जानें, कैसा रहने वाला है आज आपका दिन
- आपकी राशि के अनुसार जानें, आपके लिए शुभ रंग और अंक

09 June 2021 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि और बुधवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं पंडित प्रेम कुमार शर्मा के अनुसार आज का राशिफल...
टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)
आज ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है।
09 जून 2021 पंचांग
नक्षत्र : रोहिणी
योग : धृति
करण : शकुनी
सूर्योदय : 5:44 AM
सूर्यास्त : 07:07 PM
ये भी पढ़ें : Chanakya Niti : महिलाएं अपने इस गुण के कारण रहती सुखी, वरना कर लेती हैं अपना और पति का जीवन बर्बाद

मेष
जो लोग प्रमोशन की कतार में खड़े हैं आज उन्हें खुशखबरी मिलने की उम्मीद है। आप आज कोई ऐसी उपलब्धि हासिल करने वाले हैं जिस पर परिवार को गर्व होगा। कुछ नए उपक्रम के बारे में सोच तो सकते हैं लेकिन उसे लागू कर पाना कठिन है। परिवार के बीच चल रहा संपत्ति विवाद गंभीर रुप ले सकता है,समझदारी से काम लें। आप अपने समर्थकों पर भरोसा रख सकते हैं कि वो आपके राज को फैलने नहीं देंगे।
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : आसमानी

वृषभ
प्रोफेशनल स्तर पर यदि आप अपनी चाल सही चलेंगे तो आपकी जीत तय है। परिवार के लिए आपके द्वारा वक्त निकाल पाना सबको प्रभावित करने वाला है। परिवार या दोस्तों के साथ आज कहीं दूर घूमने जाने का प्लान बन सकता है। आप में से कुछ लोग घर या वाहन खरीदने के लिए बचत करना शुरु करेंगे। बाहर रहकर पढाई करने वालों को थोड़ा ज्यादा पैसे मंगाने की जरुरत होगी।
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : पीला

मिथुन
नौकरी करने वाले को जो एरियर मिला है उससे असंतुष्ट रहने की संभावना है। पार्टनर के साथ विंडो शॉपिंग पर जाना रोमांच और टूगेदरनेस बढा सकता है। सड़क मार्ग से लंबी यात्रा पर जाने वाले लोगों को समस्या होने की संभावना है। कोई प्रॉपर्टी आपके नाम पर कर दिए जाने का सही वक्त आ गया है, तैयार रहें। पढाई करने वाले लोगों के लिए आज का दिन बेहद अनुकूल रहने वाला है।
शुभ अंक : 17
शुभ रंग : नेवी ब्लू

कर्क
डॉक्टर ,लॉयर या अन्य प्रोफेशनल आज अपने प्रयास से ज्यादा शोहरत कमाएंगे। आप में से कुछ लोगों को परिवार के साथ विदेश यात्रा का अवसर मिल सकता है। किसी जोखिम वाले एक्टिविटी में हिस्सा लेना आपके लिए बेहद रोमांचक रहेगा। कोई प्रॉपर्टी जल्द ही आपके नाम पर किए जाने की संभावना बन रही है,तैयार रहें। आपको एरियर के रुप में बहुत बड़ी रकम प्राप्त होने की उम्मीद नजर आ रही है।
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : गोल्डेन ब्राउन

सिंह
प्रोफेशनल स्तर पर आपके द्वारा दिए गए विचार को गंभिरता से लिए जाने की संभावना है। परिवार के किसी नौजवान की निजी जींदगी की समस्या आपको परेशान कर सकती है। पढाई में जो कुछ कमी रह गई है आज उसे पूरा कर लेने का सही अवसर है आपके पास। समाजिक क्षेत्र में लोगों की समस्या आपको जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित कर सकती है।
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : इंडिगो

कन्या
कार्यक्षेत्र में स्थिति आपके अनुकूल बनती नजर आ रही है,बॉस को प्रभावित कर सकते हैं। घर में होने वाले किसी विशेष काम में पूरी तरह से भागीदारी निभाए जाने की उम्मीद है। किसी रोमांचक जगह की यात्रा पर जाने का विचार कर सकते हैं,समय अनुकूल हो रहा है। संपत्ति खरीदने की इच्छा रखने वालों को आज कोई अच्छा सौदा मिल जाने की संभावना है।
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : पेरॉट ग्रीन

तुला
जिन लोगों को एक अच्छी नौकरी की तलाश थी उन्हें आज कहीं से कॉल आने की उम्मीद है। आपके मन में छायी उदासी किसी दोस्त या रिश्तेदार के घर आगमन से दूर हो जाने वाली है। जो लोग किसी कंपनी का फ्रेंचाइजी लेने की चाहत रखते थे वो इस दिशा में कदम बढाएंगे। पढाई के क्षेत्र में आप अपनी मेहनत के बदौलत खोया हुआ आत्मविश्वास वापस पा सकेंगे।
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : पीला

वृश्चिक
प्रोफेशनल स्तर पर आचानक आपका महत्व बढ जाने की उम्मीद है, प्रयास जारी रखें। परिवार के लोग आपके आइडिया को सपोर्ट करें इसके लिए उन्हें मनाने का प्रयास करेंगे। सेहत संबंधी किसी समस्या की वजह से ट्रिप पर जाने का प्लान टल जाने की संभावना है। खुली हवा में सांस लेने के मकसद से किसी और लोकेशन पर शिफ्ट हो सकते हैं। फोकस और सही अप्रोच के कारण पढाई के क्षेत्र में अच्छा परिणाम आने की उम्मीद है।
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : गहरा नीला

धनु
प्रोफेशनल क्षेत्र में अब धीरे धीरे आपकी प्रतिभा सबके सामने बाहर आने वाली है। परिवारिक मामले में आज थोड़ा सतर्क रहें किसी से बहस होने की संभावना है। किसी दूर के डेस्टिनेशन पर घूमने जाना बेहद रोमांचक अनुभव दे सकता है। जिस प्रॉपर्टी का आप डील करने जा रहे हैं उसमें आत्मविश्वास बनाए रखना होगा। किसी पार्टी या समारोह में बुलाए जाने को लेकर उत्साहित रहने की उम्मीद है।
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : आसमानी

मकर
किसी बड़े टास्क को पूरा कर काम के बोझ से हल्का महसूस करने वाले हैं। आपकी आपत्ति के बावजूद परिवार का कोई सदस्य मनमाना काम कर सकता है। किसी करीबी से मिलने के लिए विदेश यात्रा पर जाने का रास्ता साफ हो जाएगा। कानूनी मामले में उतार चढाव आता रहेगा,ज्यादा उम्मीद लगा कर बेठना सही नहीं। आध्यात्म का सहारा आपको मानसिक सुकून और पॉजिटिविटी दे सकता है।
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : फिरोजा

कुंभ
आज किसी मेहमान के घर आने से परिवार में उत्साह का माहौल रहने की उम्मीद है। ट्रिप पर किसी के साथ आ जाने से सफर और रोमांचक और यादगार बन जाएगा। जो लोग प्रॉपर्टी खरीदने की ताक में लगे हैं उनका उचित रेट पर डील हो सकता है। प्रॉपर्टी खरीदने की इच्छा रखने वालों अपने काम में सफलता मिलेगी, तैयार रहें। आप में से कुछ लोग अपने काम के जरिये सीनियर की नजर में अच्छी छवि बना सकेंगे।
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : स्काई ब्लू

मीन
प्रोफेशनल क्षेत्र में काम करते समय आज आपको ज्यादा सावधान रहने की जरुरत है। परिवार के किसी सदस्य को आपकी आवश्यकता पड़ने वाली है,उनके लिए उपलब्ध रहेंगे। आप में से कुछ लोग आज शहर से बाहर रहने वाले किसी संबंधी से मिलने जा सकते हैं। किसी प्रॉपर्टी का फाइनल पेमेंट देकर आप उसका मालिक बन जाएंगे,इससे रुतवा बढेगा।
शुभ अंक : 17
शुभ रंग : नेवी ब्लू
टिप्स
- भोजन कक्ष में एक फेंगशुई दर्पण लगाएं। यह प्राकृतिक प्रकाश को फैलाएगा और आप सकरात्मक एवं स्वास्थ्य जनित ऊर्जा से भरे रहेंगे।
- स्नानघर का दरवाजा हमेशा बंद रखें । स्नान घर का दरवाजा खुला रहने से आपकी सक्रिय ऊर्जा का ह्रास होता है ,और आपके जीवन में प्यार को भी प्रभावित करता है ।
- घर या दफ्तर में कभी भी टूटे हुए प्लेट या ग्लास का इस्तेमाल नहीं करें। ये घर में मुसीबत लाते हैं।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)