Hari bhoomi hindi news chhattisgarh

08 अक्टूबर 2020: आज का राशिफल (Today's Horoscope)

आज अश्विन अधिक मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं आज का राशिफल...

08 अक्टूबर 2020: आज का राशिफल (Today
X
प्रतीकात्मक

आज का राशिफल (Today's Horoscope) 08 अक्टूबर 2020 को अश्विन अधिक मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं आज का राशिफल...

टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)

आज अश्विन अधिक मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है।

आज का पंचांग

08 अक्टूबर 2020 का पंचांग

नक्षत्र : आर्द्रा

योग : परिघ

सूर्योदय: 06:18

सूर्यास्त : 17:58


मेष

किसी समारोह या उत्सव के लिए पैसा बचाने की जरूरत है। सेहत से जुड़ी समस्याएं दूर होंगी। सही लोगों को सही नौकरी पर रखना प्रोफेशन में सफलता दिलाएगा। किसी दिलचस्प व्यक्ति के साथ यात्रा पर जाना मजेदार रहेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में जल्दबाज़ी दिखाने से बचें।

लव फोकस-कोई आपकी तरफ आकर्षित हो सकता है।

शुभ अंक – 15

शुभ रंग – सी ग्रीन


वृषभ

वित्तीय क्षेत्र से जुड़े लोग एकाग्रता भंग ना होने दें। खुद का आत्मविश्वास पाने के लिए फिट रहने की कोशिश करें। किसी मेहमान के आने से घर का माहौल खुशनुमा होगा। दोस्तों या करीबियों के साथ घूमने जा सकते हैं। किसी घर या प्रॉपर्टी खरीदने के लिए समय अच्छा चल रहा है।

लव फोकस- कुछ मामलों के चलते प्रेम संबंधों के लिए समय निकालना मुश्किल होगा।

शुभ अंक – 8

शुभ रंग – मैटेलिक ब्लू


मिथुन

धन संबंधित चली आ रहीं अनिश्चितताएं दूर होंगी। सेहत को लेकर दिन अच्छा रहेगा। परिवार के लिए की गई प्राथनाएं सुनी जाएंगी। किसी करीबी के साथ यात्रा पर जाना अच्छा रहेगा। प्रॉपर्टी के लेन-देन के लिए दिन अच्छा है।

लव फोकस- अपने संबंधों को सुधारने की कोशिश कर सकते हैं।

शुभ अंक – 22

शुभ रंग – नेवी ब्लू


कर्क

धन कमाने के कई मौके मिल सकते हैं। वजन कम करने के लिए खानपान प नियंत्रण रखना होगा। परिवार किसी महत्वपूर्ण काम के लिए आपके पीछे पड़ सकता है। कोई आपकी यात्रा का पूरा खर्च उठा सकता है। खानदानी प्रॉपर्टी मिलने के योग बन रहे हैं।

लव फोकस-अपने साथी के साथ कुछ समय बिताने की कोशिश करें।

शुभ अंक – 17

शुभ रंग - वॉयलेट


सिंह

धन लाभ के योग बन रहे हैं। सेहतमंद रहने के लिए योग और व्यायाम करें। जीवनसाथी के साथ किया वादा निभाएंगे। किसी प्रॉपर्टी से अच्छे रिटनर्स मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र पर प्रोत्साहित करने के लिए नया सोचें।

लव फोकस-विवाह योग्य लोगों के शादी के योग बन रहे हैं।

शुभ अंक – 4

शुभ रंग - पर्पल


कन्या

वित्तीय लेन-देन करते समय सतर्क रहें। परिवार की देखभाल के चलते किसी बीमार व्यक्ति की हालत में सुधार होगा। जीवनसाथी के मूड स्विंग्स को चतुराई से संभालने की जरूरत है। कहीं छुट्टियों पर जाने का प्लान बना सकते हैं। प्रॉपर्टी के चल रहे विवाद का निर्णय आपके पक्ष में आ सकता है।

लव फोकस-प्रेम संबंधों को लेकर इस समय सतर्क रहने की जरूरत है।

शुभ अंक – 1

शुभ रंग - गुलाबी


तुला

कुछ विचारों पर काम कर आय के साधन बढ़ाने की सोच सकते हैं। सेहतमंद रहने के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने से लाभ होगा। परिवार के मामलों को परिवार में ही सुलझाना आपके लिए बेहतर रहेगा। लंबी यात्रा के दौरान कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। घर के नवीनीकरण का काम करा सकते हैं।

लव फोकस-जीवनसाथी के साथ कुछ मतभेद हो सकते हैं।

शुभ अंक – 2

शुभ रंग - मजेंटा


वृश्चिक

किसी समारोह का असर आपकी बचत पर पड़ सकता है। किसी नए व्यायाम को अपनाने से शारीरिक दर्द से छुटकारा मिलेगा। विदेश यात्रा करना मजेदार साबित होगा। किसी प्रॉपर्टी से अच्छे रिटर्नस मिलने की संभावना है। समाज में लोगों से मेल-जोल बढ़ाकर चलें।

लव फोकस-प्रेम संबंधों में सोच-समझकर ही कोई कदम उठाएं।

शुभ अंक – 8

शुभ रंग - डार्क बेरी


धनु

फिजूलखर्चों की अपनी आदत पर अंकुश लगाने में सफल होंगे। किसी पुरानी बीमारी से मुक्ति मिलेगी। अपने साथी के साथ यात्रा पर जाने से संबंध मजबूत होंगे। घर के लिए किसी अप्लाएंस या गैजेट खरीद सकते हैं। अपने करीबियों के साथ समय बिताना मजेदार साबित होगा।

लव फोकस-अपने साथी के साथ मिलने का प्रोग्राम बना सकते हैं।

शुभ अंक – 7

शुभ रंग - लेमन


मकर

फिजूल खर्चों को कम करने की कोशिश करेंगे। स्वस्थ जीवनशैली का सेहत पर सकारात्मक असर पड़ेगा। व्यवसाय के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। प्रॉपर्टी के किसी विवाद को शांति से सुलझाने की कोशिश करेंगे। बचपन के किसी करीबी से मिलने जा सकते हैं।

लव फोकस-अपने साथी को पूरा समय देने की कोशिश करेंगे।

शुभ अंक – 3

शुभ रंग - क्रीमसन


कुंभ

कहीं रुका पैसा वापस मिलने की संभावना है। सेहत में सुधार के योग बन रहे हैं। पारिवारिक मामलों में दिलचस्पी लेना पसंद करेंगे। लंबी यात्रा को आरामदायक बनाने की कोशिश कर सकते हैं। किसी प्रॉपर्टी से अच्छे रिटर्नस मिलने की संभावना है।

लव फोकस-जीवनसाथी काम में मदद करने की तारीफ करेगा।

शुभ अंक – 9

शुभ रंग - मॉव


मीन

शॉपिंग पर जाना मजेदार साबित होगा। सेहत को लेकर किए गए प्रयासों के चलते खुद को फिट रखने में सफल होंगे। घरेलू मोर्चे पर शांति और खुशहाली का माहौल रहेगा। शहर से बाहर किसी के साथ यात्रा पर जाने की जिम्मेदारी उठा सकते हैं। घर की मरम्मत का काम कराने की सोच सकते हैं।

लव फोकस-नवविवाहित जोड़े एक-दूसरे के साथ समय बिताने के मौके ढूंढ़ सकते हैं।

शुभ अंक – 5

शुभ रंग – ब्लूइश ग्रीन

टिप्स

1. क्रिस्टल ग्लोब पढ़ाई में सफलता पाने के लिए सबसे प्रभावी विकल्प है। साहित्य विज्ञापन मास मीडिया और संचार, आप इनमें से किसी एक में अपना ध्यान केंद्रित कर रहे हैं, तो आप अपने टेबल पर क्रिस्टल ग्लोब अवश्य रखें।

2. चार चित्र को वर्गाकार बनाकर दीवार पर लगाएं। यह आपके आपसी संबंध में भरोसा, विश्वास और स्थिरता लाता है।

3. चींग क्वाइंस धन की वृद्धि के लिए अपनाया जाने वाला सबसे प्रचलित उपाय है। यह एक प्रकार का गोल सिक्का होता है जिसके मध्य में चौकोर छेद होता है।

और पढ़ें
Next Story