08 March 2021 राशिफल: आज का राशिफल (Today's Horoscope)
- राशि के अनुसार जानें कैसा रहने वाला है आज आपका दिन
- आपकी राशि के अनुसार आपके लिए शुभ रंग और अंक
- जानें अपनी लव लाइफ और वास्तु टिप्स के बारे में

08 March 2021 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और सोमवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं पंडित प्रेम कुमार शर्मा के अनुसार आज का राशिफल...
टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)
आज फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है।
08 मार्च 2021 का पंचांग
नक्षत्र : पूर्वाषाढ़ा
योग : व्यतिपात
करण : विष्टि
सूर्योदय : 06:46 एएम
सूर्यास्त : 06:28 पीएम
Also Read : Mahakaleshwar Ujjain : एक क्लिक में करें बाबा महाकाल के प्रातःकालीन श्रृंगार दर्शन, पढ़ें शिव तांडव स्तोत्र
मेष
परिवार के साथ बाहर घूमने जाना रोमांचक रहेगा। आज प्रॉपर्टी संबंधी कोई निर्णय लेने से बचें। आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा, जल्द ही कोई सपना पूरा हो सकता है। सेहत आपकी प्राथमिकता में रहेगा, खानपान को लेकर सतर्क रहेंगे। कहीं फंसा हुआ पैसा देर से ही सही पर मिल जाने की उम्मीद है।
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : गहरा पीला
वृषभ
काफी प्लानिंग के बाद की जाने वाली यात्रा काफी अच्छी रहने वाली है। प्रॉपर्टी का मामला आपके इच्छानुरुप सुलझा लिया जाएगा। जिन लोगों को अपने रिजल्ट का इंतजार है, उन्हें खुशखबरी मिलने की संभावना है। सेहत संतोषजनक रहेगा। आर्थिक स्तर पर सुधार आवश्यक है।
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : डार्क ग्रे
Also Read : Somvar Vrat : सोमवार व्रत कल, आप भी जानिए इसका ये खास महत्व
मिथुन
अपनी क्षमता और सेहत को ध्यान में रखकर ही कोई व्यायाम या डाइट प्लान करें। सेल परचेज का काम करने वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। परिवार के किसी मसले को जड़ पकड़ने से पहले सुलझा लेना सही रहेगा। किसी नए खरीददारी की वजह से आपका रुतवा बढेगा।
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : कॉफी
कर्क
ऑफिस के काम से लगातार ट्रैवल करना पड़ सकता है। आपकी प्रॉपर्टी को लेकर किसी की नजर में खोट है इसका अंदाजा लगने वाला है। पढाई के क्षेत्र में अपेक्षा से भी बड़ी सफलता मिलने की संभावना है। सेहत बहुत अच्छा रहेगा। आर्थिक समस्या रहेगी, लेकिन चिंता न करें जल्द ही समय बदलेगा।
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : लाइट ग्रे
सिंह
प्रोफेशनल स्तर पर आजका दिन आपके लिए चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। प्रॉपर्टी का काम करने वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने के संकेत हैं। पढाई को लेकर किया गया सही अप्रोच मकसद में कामयाबी दिलाएगा। लंबे समय से बीमार चल रहे लोगों की सेहत में सुधार की उम्मीद है।
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : बेज
Also Read : जानिए किन गलतियों के कारण नहीं मिलता बृहस्पतिवार व्रत का पूरा फल, इस उपवास में क्या खाएं क्या ना खाएं
कन्या
निवेशके संबंध में दोस्तों से मिली सलाह पर अमल करें, लाभ होगा। परिवार में आपके द्वारा किए जाने वाले सहयोग की सराहना होगी। किसी करीबी की सफलता से उत्साहित रहेंगे। ट्रैवल आपके लिए नए अवसर लेकर आने वाला है। आप में से कुछ लोग नई प्रॉप्रटी खरीद सकते हैं। किसी के मिजाज का नुकसान आपको उठाना पड़ेगा, मूड अपसेट रहेगा।
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : ब्राउन
तुला
किसी खास के साथ की जाने वाली लंबी यात्रा आपके लिए बेहद रोमांचक रहने वाली है। आप में से कुछ लोग अब प्रॉपर्टी खरीदने के काफी करीब पहुंच सकते हैं। पढाई के क्षेत्र में बहुत बड़ी सफलता मिलने के संकेत हैं। रेगुलर एक्सरसाइज से ब्रेक लेना फायदेमंद रहेगा। सही रेट पर लोन लेने में सफल होने की उम्मीद है।
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : लाइट ग्रे
वृश्चिक
किसी खास मकसद से यात्रा करनी पड़ सकती है। रियल स्टेट मार्केट में आपके द्वारा की गई मेहनत अब कामयाब होती नजर आ रही है। पढाई के क्षेत्र में तरक्की कर सकते हैं। सेहत संतोषजनक रहेगा। वित्तीय स्तर पर कोई खुशखबरी मिल सकती है।
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : हल्का नीला
धनु
यदि कहीं यात्रा का प्लान बना रहे हैं तो आपको अपनी सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्क रहना चाहिए। पढाई के क्षेत्र में की गई मेहनत का फायदा मिल सकता है। शेप में वापस आने के लिए एक्सरसाइज का सहारा ले सकते हैं। यदि प्रॉपर्टी बेचने का मन बना रहे हैं तो इससे अनुकूल समय नहीं मिलेगा। आर्थिक उन्नति के संकेत हैं।
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : गहरा पीला
मकर
आप में से कुछ लोग दोस्तों या प्रेमी के साथ नाइट आउट के लिए जा सकते हैं। करीबी लोगों के साथ रोमांचक यात्रा का संयोग बन सकता है। मकान खरीदने का सपना पूरा होता हुआ नजर आ रहा है। कोई आपको भावुक कर फायदा उठाने का प्रयास कर सकता है, सावधान रहें। जंक फूड से दूर रहना हितकर होगा।
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : सफेद
कुंभ
प्रॉपर्टी डीलर के लिए अनुकूल माहौल की संभावना है। पढाई में अपना स्तर बढाने के लिए उचित मेहनत करने में सक्षम साबित होंगे। व्यायाम और उचित खानपान से सेहत सही रख सकते हैं। फिजूलखर्ची पर रोक लगाना आपकी प्राथमिकता हो सकती है। कला के क्षेत्र में काम करने वालों के लिए क्लाइंट को संतुष्ट करना आसान नहीं होगा।
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : लेमन
मीन
प्रोफेशनल स्तर पर स्थितिआपके अनुकूल रहेगी। आपके बड़े आपके प्रति पहले से अधिक जिम्मेदार नजर आएंगे। आप में से कुछ लोगों को शार्ट नोटिस पर बाहर जाना पर सकता है। प्रॉपर्टी में हाथ आजमाने के लिए आज का दिन बेहतर साबित होगा। ध्यान और एकाग्रता पढाई के डर मन से दूर कर देगा, प्रयास जारी रख सकते हैं।
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : कॉफी
टिप्स
- शयनकक्ष में दो गुलाबी रंग की मोमबत्ती जलाएं। इससे पार्टनर के बीच आकर्षण बढ़ता है।
- अपने टेबल को सही स्थान पर रख कर अपने करियर को सही दिशा दें। यदि आप काम करते समय दरवाजे की तरफ अपनी कुर्सी नहीं घुमा सकते हैं तो टेबल के सामने एक शीशा लगा दें।
- बिजली के सभी उपकरण को बिस्तार से दूरी बनाकर रखें। बिजली के उपकरण से निकलने वाली इलेक्ट्रो मेग्नेटिक तरंग आपकी नींद में बाधा उत्पन्न कर सकती है।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)