Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

08 January 2021 राशिफल: आज का राशिफल (Today's Horoscope)

आज पौष मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं आज का राशिफल...

08 January 2021 राशिफल: आज का राशिफल (Todays Horoscope)
X

08 जनवरी 2021 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन पौष मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और शुक्रवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं आज का राशिफल...

टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)

आज पौष मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है।

08 जनवरी 2021 का पंचांग

नक्षत्र : स्वाती

योग : धृति

करण : वणिज

सूर्योदय: 07:15

सूर्यास्त : 17:51

Also Read: Samudrik Shastra : अगर आपकी पत्नी का ये अंग है बड़ा तो वह है दुनिया की सबसे भाग्यशाली महिला


मेष

शारीरिक सक्रियता बनाए रखने के लिए सेहत पर ध्यान देना आवश्यक होगा। घर में किसी पारिवारिक कार्यक्रम के आयोजन से सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। सड़क से यात्रा करने से बचें। प्रॉपर्टी के मामले आपके पक्ष में होने की संभावना है। शिक्षा के क्षेत्र में कॉम्पिटिटिव परीक्षाओं में विद्यार्थियों को उपलब्धि मिलेगी।

लव फोकस-आप अपने प्रेमी या प्रेमिका से एकांत में मिलने में कामयाब होंगे।

लकी नंबर: 5

लकी कलर: लैवेंडर


वृषभ

किसी के साथ साझेदारी में व्यवसाय शुरू करने से आपको लाभ मिलेगा। परिवार में किसी बीमार व्यक्ति के इलाज के लिए आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। दोस्तों से मिलने की संभावना है। कार्य की व्यस्तता के साथ साथ अपनी रुचियों पर भी ध्यान दें।

लव फोकस-सिंगल युवा की लव लाइफ काफी उत्साहजनक साबित हो सकती है।

लकी नंबर: 22

लकी कलर: डार्क स्लेट ग्रे


मिथुन

आर्थिक स्थिति स्थिर रखने के लिए सोच-समझकर खर्च करने की आवश्यकता है। नई नौकरी में उतार-चढ़ाव आने की संकेत हैं। मार्केटिंग के व्यवसाय से जुड़े लोगों को आने वाले दिनों में कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। परिवार के साथ लॉन्ग ड्राइव या वेकेशन मनोरंजन से भरी होगी।

लव फोकस-आप अपने पार्टनर के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।

लकी नंबर: 11

लकी कलर: क्रीम


कर्क

फिजूलखर्ची से बचना आर्थिक स्थिति के लिए फायदेमंद होगा। निजी जीवन में आप अपने वादे पूरे करने में सक्षम होंगे। आपसी मतभेद खत्म होने पर पारिवारिक संबंधों में मिठास बढ़ेगी।

लव फोकस-रोमांटिक लाइफ में एकांत में समय व्यतीत करने से आपसी नजदीकियां बढ़ेंगी।

लकी नंबर: 8

लकी कलर: इलेक्ट्रिक ग्रे


सिंह

कुछ लोगों के प्लॉट या फ्लैट के रूप में प्रॉपर्टी लेने के संकेत हैं। व्यवसाय में आपके प्रतिद्वंद्वी की ओर से टफ कंपटीशन मिलने की संभावना है। आज आप घर के लिए कोई कीमती मगर आवश्यक वस्तु खरीद सकते हैं। सामाजिक जीवन में आप सब को लुभा लेने में सक्षम होंगे।

लव फोकस-प्रेम में अहंकार नुकसानदेह साबित होगा।

लकी नंबर: 3

लकी कलर: पीच


कन्या

आपकी आर्थिक स्थिति स्थिर बनी रहने की संभावना है। व्यवसायिक जीवन में उतार-चढ़ाव वाली कठिन परिस्थितियां बनी रहने के योग हैं। विदेश में रहने वाले व्यक्तियों को घर की याद सताएगी। यात्रा करते समय अपने सामान पर ध्यान न देना नुकसानदेह साबित होगा। पुराने मित्रों से मिलकर आपका दिन खुशियों से भरा होगा।

लव फोकस-पार्टनर के साथ कैंडल लाइट डिनर प्रेम संबंधों को और घनिष्ठ बना देगा।

लकी नंबर: 5

लकी कलर: लैवेंडर


तुला

पेशेवर जीवन में नए प्रोजेक्ट की शुरुआत के लिए काफी मेहनत करनी होगी। अपने घर में सकारात्मक बदलाव लाने में गृहणियां जुटी रहेंगी। सामाजिक जीवन में गॉसिप करने वालों से बच कर रहने में ही भलाई होगी। सेहत काफी अच्छी बनी रहेगी।

लव फोकस-आपको अपनी लव लाइफ को एक्साइटिंग बनाने के लिए काफी प्रयत्न करने होंगे।

लकी नंबर: 15

लकी कलर: चॉकलेट


वृश्चिक

घर में आपसी तनाव कम होंगे और परिवार में खुशियां आने की संभावना है। पारिवारिक कार्यक्रम के आयोजन में आप व्यस्त रह सकते हैं। सक्रिय जीवनशैली अपनाने से सेहत संतोषजनक रहेगी। किसी सोशल गैदरिंग में पुराने दोस्तों से मिलने का अवसर मिल जाएगा।

लव फोकस-लांग-टर्म रिलेशनशिप में दूरियां आने की आशंका है।

लकी नंबर: 18

लकी कलर: लेमन


धनु

पति या पत्नी आपके साथ समय व्यतीत करने के लिए व्याकुल रहेंगे। व्यवसाय के मामले में अच्छे कमीशन से हाथ धो बैठने की संभावना है। आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए फिजूलखर्ची कम करने की आवश्यकता है। अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है।

लव फोकस-आप किसी को अपनी बातों से अपनी और आकर्षित करने में सफल साबित होंगे।

लकी नंबर: 6

लकी कलर: ओलिव ग्रीन


मकर

आप अपने परिवार और दोस्तों के बीच लोकप्रिय बने रहेंगे। किसी की सहायता करने से बदले में आपको भी सहायता मिलेगी। विदेश की यात्रा अपने साथ मुश्किलें लेकर आ सकती हैं। शहर से बाहर रहने की आपकी इच्छा को परिवार की अनुमति मिलेगी। अपने आप में बदलाव लाने से आप चीजों को सकारात्मक तरीके से देखने में सफल होंगे।

लव फोकस-लव लाइफ उत्साह से भरी होगी।

लकी नंबर: 15

लकी कलर: वायलेट


कुंभ

व्यवसाय में उतार-चढव आने के संकेत हैं। नई एक्सरसाइज रूटीन शुरू करने से आपकी सेहत पर अच्छा असर दिखाई देगा। आर्थिक स्थिति संतोषजनक बनी रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस में मुश्किलें उठानी पड़ सकती हैं। कुछ लोग आध्यात्मिकता की ओर आकर्षित हो जाएंगे।

लव फोकस-पार्टनर के साथ आपसी संबंधों में मिठास लाने के लिए परिश्रम करना पड़ सकता है।

लकी नंबर: 1

लकी कलर: वाइट


मीन

लंबे समय से रुके हुए कार्यों को समाप्त करने के लिए समय अनुकूल है। कुछ छात्रों को अपने प्रदर्शन पर गर्व महसूस होगा। फाइनेंशियल स्थिति संतोषजनक बनाये रखने के लिए फिजूलखर्ची से बचना होगा। परिवार के साथ पिकनिक पर या घूमने जाने की संभावना बन सकती है। सामाजिक जीवन में किसी की सहायता करने से आपकी सराहना होगी।

लव फोकस-प्रेमी या प्रेमिका के साथ आपको समय व्यतीत करने नहीं मिलेगा।

लकी नंबर: 11

लकी कलर: क्रीम

टिप्स

• आदर्श प्यार पाने के लिए पिओनी के पौधे की तस्वीर अपने बैठक की दक्षिणी दीवार पर लगाएं।

• स्पष्ट दिखने वाला क्रिस्टल घर को इंद्रधनुषी प्रभाव देता है। जो स्वास्थ्य के लिए एक तरह का थैरेपी साबित होता है। गुलाबी क्रिस्टल भावनात्मक मजबूती देता है, हरा भौतिक स्वास्थ्य, नीला क्रिस्टल मानसिक स्पष्टता और लाल क्रिस्टल जिस जगह पर आप हैं वहां से एक नई ऊंचाई पर ले जाता है।

• अपने बैठक की खिड़की में क्रिस्टल लटकाएं। ऐसा करने से आप वहां ची को आमंत्रित करते हैं।

और पढ़ें
Next Story