04 july 2020 राशिफल: आज का राशिफल (Today's Horoscope)
आज का राशिफल (Today's Horoscope) आज के दिन आज के दिन आषाढ़ मास के पूर्णिमा है, इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं आज का राशिफल...

आज का राशिफल (Today's Horoscope) आज के दिन आज के दिन आषाढ़ मास के पूर्णिमा है, इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं आज का राशिफल...
टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)
आज आषाढ़ मास की सत्य व्रत पूर्णिमा है।
आज का पंचांग
04 जुलाई 2020 का पंचांग
नक्षत्र : मूल
योग : ब्रह्मा
सूर्योदय: 05:00
सूर्यास्त : 19:23
मेष
कार्यक्षेत्र में आपका आत्मविश्वास चरम पर रहेगा। एक्टिव लाइफस्टाइल अपनाते हुए सेहतमंद जीवन का आनंद लेंगे। रूके हुए धन की प्राप्ति होगी। परिवार के किसी सदस्य पर गर्व महसूस करेंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े लाभ होने की प्रबल संभावना है। अचानक से कोई मेहमान आपके घर आ सकता है। इस कारण आपको अपनी योजनाओं में फेरबदल करना पड़ सकता है।
लव फोकस - रोमांटिक आकांक्षाएं आपकी अपेक्षा से पहले पूरी होने की संभावना है इसलिए आनंदित रहेंगे।
शुभ अंक - 1
शुभ रंग – बेबी पिंक
वृष
आने वाले समय के लिए पैसा बचा कर रखें। धन बचाकर चलना इस समय की मांग है। कार्यक्षेत्र से जुड़े सभी अधूरे काम पूरे कर लें। घर में जश्न का माहौल बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ यात्रा करने का मौका मिलेगा। प्रॉपर्टी में निवेश का फैसला सही साबित होगा। कुछ जातक ऑनलाइन कॉम्पिटीशन में व्यस्त रह सकते हैं।
लव फोकस - रोमांटिक लाइफ के लिए रोमांचक समय हैं।
शुभ अंक - 11
शुभ रंग - पीच
मिथुन
कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिभाओं की तारीफ होगी। आय के नए स्रोत खुलेंगे। मजबूत होती आर्थिक स्थिति आपका मनोबल बढ़ाएगी। दूर के रिश्तेदार की तरफ से खुशखबरी मिल सकती है। परिवार वालों के साथ रोमांचक समय बिताने का मौका मिलेगा। नई प्रॉपर्टी या नया घर बनाने का विचार पक्का करेंगे। जीवन में सेहत की अहमियत को समझने की जरूरत है।
लव फोकस - प्रेम संबंध से जुड़े उतार चढ़ाव बने रह सकते हैं।
शुभ अंक - 2
शुभ रंग - नारंगी
कर्क
धन कई गुना बढ़ता दिखाई दे रहा है। आय के नए स्रोत मिल सकते हैं। सेहत संबंधी मामलों में एक्सपर्ट की राय लेना ठीक रहेगा। सीनियर आपकी कार्यक्षमता से प्रभावित होंगे। पारिवारिक समारोह में भाग लेने का मौका मिलेगा। पारिवारिक मसले सुलझाने में आपके योगदान की सराहना होगी। छात्रों को सही समय पर सही सलाह मिलने से लाभ होगा।
लव फोकस - कुछ जातकों की लाइफ में प्रेम दस्तक दे सकता है।
शुभ अंक - 8
शुभ रंग - हरा
सिंह
आर्थिक स्थिति मजबूत होती जा रही है। फिट रहने के लिए जिम ज्वाइन कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सहकर्मी मददगार साबित होंगे। घर के किसी बड़े बुजुर्गों को आपकी जरूरत होगी। युवा जातक किसी स्थानीय घटना के बारे में शोध करने में व्यस्त रह सकते हैं। प्रॉपर्टी पर कब्जा मिलने के शुभ संयोग बन रहे हैं। आज का दिन आपके सभी इच्छाएं पूर्ण करने के लिए शुभ है।
लव फोकस - प्रेमी प्रेमिका के साथ समय बिताने का मौक़ा मिलेगा।
शुभ अंक – 17
शुभ रंग - बैंगनी
कन्या
धन वर्षा के शुभ संयोग बने हुए हैं। अच्छी सेहत के लिए बैलेंस डाइट लेना जरूरी है, खाने पीने की आदतों पर ध्यान दें। कार्यक्षेत्र में लंबी रेस का घोड़ा बनने की कोशिश करें। परिवार के साथ जीवन को नए नजरिए से देखने की कोशिश करें। समय पर अपनी मंजिल तक पहुंच जाएंगे। कुछ जातक नए घर में प्रवेश कर सकते हैं। एक-एक कदम करके आगे बढ़ाएं जल्दबाजी में फैसले न लें।
लव फोकस - लव पार्टनर की मासूमियत और ईमानदार बातों से प्रभावित होंगे।
शुभ अंक – 15
शुभ रंग - लाल
तुला
आय के अच्छे और नए स्रोत मिलने की संभावना है। सेहतमंद जीवन का आनंद ले रहे हैं। व्यवसायिक जीवन की परिस्थितियां अनुकूल बनी रहेंगी। घर में हो रहे बदलावों से परिवार वाले ख़ुश होंगे। पुराने दोस्तों से मिलने का मौका मिलेगा। इस दौरान पुरानी यादें ताजा होंगी। प्रॉपर्टी डील सील करने के लिए अनुकूल समय है। समाज के प्रति आपका योगदान सराहा जाएगा।
लव फोकस - प्रेम परवान चढ़ रहा है।
शुभ अंक - 9
शुभ रंग - चॉक्लेट
वृश्चिक
नए काम से धन कमाने की संभावनाएं प्रबल बनी हुई है। ये शुभ संकेत है इसके चलते आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। कार्यक्षेत्र में प्रतिकूल परिस्थितियों को भी अनुकूल बना लेंगे। परिवार में कुछ समझौते करने पड़ सकते हैं। प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त मुमकिन है। आत्मविश्वास बनाए रखें। आत्मविश्वास के बल पर विरोधियों को कड़ी टक्कर दे सकेंगे।
लव फोकस - प्रेम संबंध में दरार पड़ती दिख रही है।
शुभ अंक - 17
शुभ रंग - एमराल्ड
धनु
रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। फ़िट रहने के लिए आउटडोर एक्टिविटीज में भाग लेंगे। क्लाइंट से पॉजेटिव फीडबैक मिलने से खुशी होगी। बीमार परिजनों को ढांढस बधाएंगे। छोटी दूरी की यात्रा करने से दिमाग तरोताजा हो जाएगा। संपत्ति से जुड़े मामलों में कुछ सकारात्मक विकास संभव है। सभी को प्रभावित करने के लिए कुछ अलग करने के लिए उत्सुक हो सकते हैं।
लव फोकस - इश्क का भूत सिर पर सवार रह सकता है।
शुभ अंक – 22
शुभ रंग – तोतिया हरा
मकर
किया हुआ निवेश सोने की खान साबित होगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होती जाएगी। इसके साथ ही आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। सेहत की ख़ातिर जीवनशैली में कुछ बदलाव लाने होंगे। घर परिवार में विवाह समारोह मुमकिन है। नई गाड़ी में लॉन्ग ड्राइव का मजा ले सकते हैं। नई प्रॉपर्टी ख़रीदने के लिए शुभ दिन होगा। विवाह योग्य जातकों की शादी की बात पक्की हो सकती है।
लव फोकस - प्रेम संबंध के लिए बेहतरीन दिन है प्रेमी और प्रेमिका को खुश रखने की हर मुमकिन कोशिश करेंगे।
शुभ अंक - 17
शुभ रंग – नेवी ब्लू
कुंभ
अप्रत्याशित स्रोतों से धन आगमन की प्रबल उम्मीद है। फिटनेस के प्रति जागरूक रहेंगे। जिम ज्वाइन कर सकते हैं या कसरत का कोई नया रुटीन बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में काम से जुड़ी प्राथमिकताएं तय करनी होंगी। किसी को अपने घर में आने का निमंत्रण दे सकते हैं। किसी से ऐसी सलाह मिल सकती है जिसे आप मना नहीं कर पाएंगे। कुछ जातक घर के रंग रोगन की योजना भी बना सकते हैं।
लव फोकस - प्रेम संबंध में चल रहा तनाव खत्म होगा।
शुभ अंक – 2
शुभ रंग - नारंग
मीन
सेहत में सुधार होता जा रहा है। इस कारण सहज महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में जूनियर्स की गलती को माफ करना होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। आय के नए स्रोत मिल रहे हैं।
जीवन साथी आपकी जरूरतों को समझ रहे हैं और समझौता कर रहे हैं। बिजनेस मीटिंग में किसी को साथ ले जाना फायदेमंद रहेगा। फ्लैट या प्लॉट पर कब्जा मिल सकता है। अपना मनपसंद काम करने में अपना दिन व्यतीत कर सकते हैं।
लव फोकस - प्रेम संबंध से बहुत सारी खुशियां मिलने के शुभ योग है।
शुभ रंग – 7
शुभ रंग - लेमन
टिप्स
• अपने घर की दीवार और फर्श को धरती के मिलते जुलते रंग से रंगवाएं। इस तरह के उपाय से आपके पैसे बर्बाद नहीं होंगे ।
• प्यार की उर्जा बढाने के लिए आप विंड चाइम लगाएं। घर में जिस खिङकी से प्रकाश का आगमन हो रहा हो वहां इसे टांग दें ,इसेस वहां यांग उर्जा आती रहेगी ।
• नौ सुनहरी मछली वाला एक्वेरियम रखें ।आपके जीवन में संपन्नता लाएगी ।