03 January 2021 राशिफल: आज इन राशि के जातकों का अपने पार्टनर से मिलने को दिल रहेगा बेचैन, जाने रविवार का राशिफल (Today's Horoscope)
आज पौष मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं आज का राशिफल...

03 जनवरी 2021 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन पौष मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और रविवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं आज का राशिफल...
टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)
आज मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है।
03 जनवरी 2021 का पंचांग
नक्षत्र : मघा
योग : प्रीति
करण : बालव
सूर्योदय: 07:.14
सूर्यास्त : 17:37
मेष
आर्थिक स्थिति सुधरने के संकेत हैं। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल नहीं होगा। सीनियर्स की देखरेख में काम करना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। यात्रा मंगलमय होगी। हेल्थ से जुड़ी समस्याएं खत्म होने के संकेत हैं। नए फिटनेस रूटीन का नियमित रूप से पालन करने में आप सफल होंगे।
लव फोकस-पार्टनर के साथ अच्छा समय व्यतीत करने की संभावना है।
लकी नंबर: 7
लकी कलर: क्रीम
वृषभ
कोई अनअपेक्षित स्रोत से आर्थिक लाभ होने की संभावना है। आप अपने पुराने करीबी दोस्तों से मिल सकते हैं। सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होने से परिजन आपसे खुश होंगे। अच्छी सेहत पाने के लिए आप जी तोड़ मेहनत करेंगे।
लव फोकस- आपके निजी जीवन में प्रेम का कोई अभाव नहीं होगा।
लकी नंबर: 18
लकी कलर: गोल्डन ब्राउन
मिथुन
सहायता के अभाव से गृहणियां दिन भर थकान महसूस करेंगी। कोई सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने की सेहत अनुमति नहीं देगी। हेल्थ की ओर ध्यान देना जरूरी होगा। प्रॉपर्टी की बिक्री से अच्छे रिटर्न मिलने के संकेत हैं। विद्यार्थियों के फ्रेंड सर्कल के बढ़ने से उनकी पढ़ाई पर अच्छा असर पड़ेगा।
लव फोकस-प्रेमी युगलों के लिए समय अनुकूल नहीं होने की संभावना है।
लकी नंबर: 18
लकी कलर: चॉकलेट
कर्क
परिवार के किसी युवा को सही रास्ते पर लाने में आप सफल साबित होंगे। हेल्थ कॉन्शियस होने से आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी। पोषक आहार से आप वेट मेन्टेन रखने में कामयाब होंगे। शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों के अच्छा प्रदर्शन करने की संभावना है।
लव फोकस-आप किसी को अपनी ओर आकर्षित करने में सफल होंगे।
लकी नंबर: 11
लकी कलर: क्रीम
सिंह
पेशेवर जीवन में कोई नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। निजी जीवन की चिंताओं से आज आपको छुटकारा मिलेगा। बेफिजूल बातों की चिंता से मानसिक स्थिति पर बुरा असर पड़ेगा। नियमित रूप से एक्सरसाइज करने से आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी।
लव फोकस-प्रेम संबंधों में दूरियां बढ़ने के संकेत हैं।
लकी नंबर: 9
लकी कलर: गोल्डन ब्राउन
कन्या
नौकरी की तलाश में निकले युवाओं को मनचाही नौकरी मिलने की संभावना है। कम्युनिकेशन स्किल कोई बिजनेस डील हासिल करने में लाभदायक सिद्ध होगी। पुरानी एलर्जी से सावधानी बरतने की आवश्यकता है। किसी को दिए गए लोन की आज आपको पेमेंट मिलने के संकेत हैं।
लव फोकस-रोमांस में खुशियों से भरा दिन होने के संकेत हैं।
लकी नंबर: 17
लकी कलर: लाइट ग्रे
तुला
सीनियर्स आपके कार्यकौशल पर सवाल उठा सकते हैं। खान-पान पर ध्यान देने से सेहत अच्छी बने रहने की संभावना है। कुछ लोग काम के चलते यात्रा पर जाने की तयारी कर सकते हैं। परिवार के साथ समय व्यतीत करने से घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। परिवार में किसी युवा व्यक्ति के अच्छे प्रदर्शन से आप गर्वान्वित महसूस करेंगे। प्रॉपर्टी की अच्छी डील मिलने से आर्थिक लाभ होगा।
लव फोकस-विवाह के प्रस्ताव में सकारात्मक समाचार मिलने की संभावना है।
लकी नंबर: 11
लकी कलर: लेमन
वृश्चिक
आपके अच्छे इरादे आपके प्रतिद्वंद्वी को रास नहीं आने के संकेत हैं। ड्राइविंग करते समय सावधानी बरतना अति आवश्यक होगा। नियमित एक्सरसाइज हेल्थ सामान्य बनाये रखेगी। आप खुद को फिट रखने में सफल होंगे। घर पर किसी कार्य में हाथ बटाने से परिवार वाले आपसे खुश होंगे।
लव फोकस-जिनसे आप प्रेम करते हैं उन्हें दिल की बात बताने में आप सफल होंगे।
लकी नंबर: 4
लकी कलर: डार्क ग्रे
धनु
प्रॉपर्टी के मामलों में नुकसान होने के संकेत हैं। पति या पत्नी के साथ गलतफहमियों को दूर करें और अनबन से बचें। किसी करीबी की सलाह पर भी जल्दबाजी में कोई निवेश न करें। ऑफिस में कार्यकुशलता के बल पर सैलरी में इन्क्रीमेंट मिलने के आसार हैं। हवाई यात्रा आपके लिए फायदेमंद होगी।
लव फोकस-किसी दिलचस्प और आकर्षक व्यक्ति से मिलने के संकेत हैं।
लकी नंबर: 7
लकी कलर: क्रीम
मकर
आपकी सेहत में सुधार आने के संकेत हैं। सोच-विचार करके खर्च करने में समझदारी होगी। आपके हर निर्णय में परिवार वाले आपका साथ देंगे। आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में आपको शुभ सदेश मिलने की संभावना है। किसी सामाजिक कार्यक्रम के आयोजन में आपको सहायता मिलेगी।
लव फोकस-अपने पार्टनर से मिल इस समय आपके लिए मुश्किल होगा।
लकी नंबर: 3
लकी कलर: कॉफ़ी
कुंभ
आर्थिक स्थिति संभली हुई रहेगी। नवविवाहित जोड़े अपने पति/पत्नी के साथ ज़्यादा से ज़्यादा समय व्यतीत करेंगे। पेशेवर जीवन में आज का दिन आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा।
लव फोकस- अपने पार्टनर से मिलने के लिए आपका दिल व्याकुल होता रहेगा।
लकी नंबर: 15
लकी कलर: टर्कोईज
मीन
अच्छी नेटवर्किंग नए वेंचर के लिए बड़ी रकम जमा करने में फायदेमंद होगी। पढ़ाई को लेकर विद्यार्थियों में चिंता बनी रहेगी। आपके वेकेशन पर जाने की संभावना है। रास्ते के सफर में कोई अनअपेक्षित घटना घटने की संभावना है।
लव फोकस- रोमांस में आप किसी की ओर आकर्षित हो सकते हैं।
लकी नंबर: 9
लकी कलर: चॉकलेट
टिप्स
• शयनकक्ष में कहीं भी दर्पण नहीं रखें। यदि बिस्तर पर सो रहे जोड़ें की छवि दर्पण में दिखती है तो इससे तीसरे किसी की उपस्थिति प्रतीत होती है जिसके कारण पति पत्नी का रिश्ता कमजोर होता है।
• यदि आप अपने पार्टनर का आकर्षण या साथ पाना चाहते हैं तो अपना बिस्तर कुछ इस तरह लगाएं जिससे कि इस पर तीन तरफ से बैठा जा सके।
• अपने कंप्यूटर के बगल में बांस का पौधा रखें। इससे आपके कार्यालय में शांति बनी रहेगी और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह भी बना रहेगा।