Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

02 नवंबर 2020: आज का राशिफल (Today's Horoscope)

आज कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं आज का राशिफल...

02 नवंबर 2020: आज का राशिफल (Todays Horoscope)
X

आज का राशिफल (Today's Horoscope) 02 नवंबर 2020 को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन आइए जानते हैं आज का राशिफल...

टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)

आज कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है।

आज का पंचांग

नक्षत्र : कृत्तिका

योग : वरियान

सूर्योदय: 06:37

सूर्यास्त : 17:32


मेष

प्रॉपर्टी और शेयर में निवेश करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र पर कुछ सकारात्मक होने की संभावना है। नियमित व्यायाम से सेहत अच्छी रहेगी। परिवार के साथ किसी खूबसूरत जगह यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। किसी प्रॉपर्टी से अच्छे रिटनर्स मिलने की संभावना है। शैक्षणिक मोर्चे पर अच्छे प्रदर्शन के अच्छे मौके मिल सकते हैं।

लव फोकस-प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा रहेगा।

शुभ अंक – 9

शुभ रंग – गाढ़ा लाल


वृषभ

आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। कार्यक्षेत्र पर किसी महत्वपूर्ण चीज को पूरा करने की कोशिश करेंगे। सेहतमंद रहने के लिए हेल्दी फूड में दिलचस्पी ले सकते हैं। परिवार से दूर रह रहे लोग परिवार के साथ समय बिताएंगे। किसी बिजनेस ट्रिप पर जाना फायदेमंद रहेगा। शैक्षणिक मोर्चे पर चली आ रही समस्याएं दूर होंगी।

लव फोकस -आपका साथी आपको प्रभावित करने में सफल होगा।

शुभ अंक – 5

शुभ रंग – गाढ़ा हरा


मिथुन

आर्थिक रुप से खुद को स्थिर बनाने में सफल होंगे। कार्यक्षेत्र पर चीज़ें आपके पक्ष में होनी शुरू होंगी। नियमित व्यायाम करना सेहत के लिए लाभदायक रहेगा। परिवार से मिले स्नेह और प्यार से खुशी महसूस करेंगे। शहर से बाहर किसी समारोह में आपकी उपस्थिति महत्वपूर्ण है। प्रॉपर्टी के किसी मामले से जुड़ी गलतफहमी दूर होंगी।

लव फोकस- अपने साथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा।

शुभ अंक – 4

शुभ रंग – वॉयलेट


कर्क

आय के कई स्त्रोत खुलने की संभावना है। अच्छी नौकरी मिलने के योग बन रहे हैं। परिवार का कोई युवा एक अच्छा सरप्राइज़ दे सकता है। किसी विशेष के साथ खूबसूरत जगह घूमने जा सकते हैं। प्रॉपर्टी संबंधित मामलों के लिए दिन अच्छा है। किसी तीर्थयात्रा पर जाने की सोच सकते हैं।

लव फोकस-नवविवाहित जोड़े गलफहमियों को दूर करने की कोशिश करें।

शुभ अंक – 3

शुभ रंग – क्रीम


सिंह

आर्थिक स्थिति में सुधार के योग बन रहे हैं। किसी प्रोजेक्ट में आपकी दिलचस्पी देखकर सीनियर्स प्रभावित होंगे। स्वस्थ खानपान अपनाना सेहत के लिए अच्छा रहेगा। परिवार के किसी युवा को लेकर चिंतित हो सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को मदद और सहयोग मिलेगा। पहली बार जिम ज्वॉइन कर रहे लोग सतर्क रहें।

लव फोकस-रोमांस के लिए दिन अच्छा रहेगा।

शुभ अंक – 4

शुभ रंग – पर्पल


कन्या

विवेकपूर्ण तरीके से किए गए खर्चों से आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। कार्यक्षेत्र पर किसी प्रोजेक्ट में कुछ समस्याएं हो सकती हैं। किसी बीमारी में सुधार के योग बन रहे हैं। परिवार के किसी बीमार सदस्य की सेहत में सुधार होगा। परिवार या दोस्तों के साथ किसी मजेदार जगह यात्रा पर जा सकते हैं। पढ़ाई में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा।

लव फोकस-अपने साथी के साथ संबंधों को सुधारने की कोशिश करेंगे।

शुभ अंक – 15

शुभ रंग – लेवेंडर


तुला

किसी नए व्यवसाय के लिए आर्थिक सहयोग पाने में सफल होंगे। जीवनशैली में किया गया बदलाव सेहत के लिए अच्छा रहेगा। परिवार के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। किसी लंबी यात्रा पर जाना मजेदार रहेगा। प्रॉपर्टी से जुड़ी किसी अच्छी डील के मिलने की संभावना है। शैक्षणिक मोर्चे पर सफलता प्राप्ति के योग बन रहे हैं।

लव फोकस- कोई आपसे सच्चा प्यार करता है।

शुभ अंक – 17

शुभ रंग – हल्का नीला


वृश्चिक

आर्थिक मोर्च पर स्थिति मजबूत करने का समय है। सेहत को लेकर जागरूक हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर दखलअंदाजी के कारण काम में समस्या हो सकती है। परिवार के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बना सकते हैं। विदेश जाकर अलग खानपान, अलग कल्चर देखकर मोहित हो सकते हैं। किसी घर या फ्लैट को लेने की सोच सकते हैं।

लव फोकस-अपने साथी के डेट पर जाने पर कुछ समस्याएं हो सकती हैं।

शुभ अंक – 12

शुभ रंग – ऑफ व्हाइट


धनु

आर्थिक रूप से स्थिति अच्छी रहेगी और आप बचत पर भी ध्यान देंगे। काम को जल्दी पूरा करने के लिए किसी की मदद लेना अच्छा विचार होगा। वजन कम करने में सफल होंगे। हर काम में परिवार आपका सहयोग करेगा। लंबी यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। प्रॉपर्टी से जुड़े कामों के लिए दिन अच्छा है।

लव फोकस-अपने संबंधों पर ध्यान देकर खुशी महसूस करेंगे।

शुभ अंक – 8

शुभ रंग – बोटल ग्रीन


मकर

किसी स्कीम में पैसा लगाने के लिए धन का इंतजाम कर लेंगे। खानपान में किए गए बदलाव का असर सेहत पर दिखाई देगा। काम में व्यस्तता के कारण परिवार को समय देना मुश्किल होगा। दोस्तों के साथ यात्रा पर जाना मजेदार रहेगा। शैक्षणिक मोर्चे पर अपने प्रयासों को दोगुना कर सफलता पाने में सफल होंगे। किसी को दी गई आपकी सलाह काफी कारगर साबित होगी।

लव फोकस-रोमांटिक मोर्चे पर कुछ प्रोत्साहित करने वाले संदेश मिल सकते हैं।

शुभ अंक – 1

शुभ रंग – लाइट ब्राउन


कुंभ

वित्तीय रूप से खुद को पहले से अधिक मजबूत स्थिति में पाएंगे। कार्यक्षेत्र पर किसी काम को पूरे आत्मविश्वास से कर पाएंगे। वजन कम करने के लिए दोबारा व्यायाम करने की सोच सकते हैं। किसी काम में परिवार की सहमति पाने की कोशिश करेंगे। अपने दोस्तों और करीबियों के साथ यात्रा पर जाकर अच्छा महसूस करेंगे। किसी प्रॉपर्टी को खरीदने के लिए होम लोन का पाने में सफल होंगे।

लव फोकस- किसी व्यक्ति की निजी जीवन में दखलअंदाज़ी से नाराज़ हो सकते हैं।

शुभ अंक – 6

शुभ रंग – पीला


मीन

विवेकपूर्ण तरीके से किया गए खर्च से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अपने प्रदर्शन से सीनियर्स को प्रभावित करने के लिए मेहनत करनी होगी। बीमार लोगों की सेहत में सुधार के योग बन रहे हैं। घरेलू मोर्चे पर चीजें आपके प्लान के मुताबिक नहीं हो पाएंगी। विदेश यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। कोई प्रॉपर्टी आपके नाम हो सकती है।

लव फोकस-प्रेम संबंधों में स्वार्थी ना बनें।

शुभ अंक – 2

शुभ रंग – लेमन

टिप्स

1. सोना मढवाया हुआ पिंड अत्यंत शुभ है क्योंकि वह धन सामग्री संपत्ति को दर्शाता है। इसके अच्छे परिणाम के लिए इसे अपने टेबल पर या आलमारी के ऊपर रखना चाहिए।

2. भाग्य सूचक के रुप में हॉर्स शूज को एक बेहतरीन उपाय माना गया है। इसे अपने घर के प्रवेश द्वार पर लगाएं इससे बुरी शक्तियां और नकारात्मक ऊर्जा आपके घर में प्रवेश नहीं करेगी।

3. शयनकक्ष में कुछ स्थान खाली करें। अपने दराज और अलमारी से कुछ सामान बाहर कर उसमें थोड़ी जगह बनाएं। इस तरह के उपाय से आप अपने प्यार में नयापन ला सकते हैं।

और पढ़ें
Next Story