Hari bhoomi hindi news chhattisgarh

Rakshabandhan 2020 : आइए जानें कब बंधेगी राखी, क्या है इसका शुभ मुहूर्त

Rakshabandhan 2020: सावन माह के अंतिम दिन यानि सावन पूर्णिमा के दिन भारत में भाई-बहन के प्यार का पर्व रक्षाबंधन मनाया जाता है। इस दौरन बहनें अपने भाईयों की कलाई पर राखी बांधती हैं। और भाई भी इस दौरान अपनी बहन की रक्षा करने का उसे वचन देते हैं। इसके साथ ही भाई अपनी बहनों को कुछ ना कुछ गिफ्ट भी देते हैं।

रक्षाबंधन पर भाई के कलाई में बंधेगी सिर्फ स्वदेशी राखी, डाक विभाग करेगा राखियों को सैनेटाइज
X
प्रतीकात्मक तस्वीर

Rakshabandhan 2020 : सावन माह के अंतिम दिन यानि सावन पूर्णिमा के दिन भारत में भाई-बहन के प्यार का पर्व रक्षाबंधन मनाया जाता है। इस दौरन बहनें अपने भाईयों की कलाई पर राखी बांधती हैं। और भाई भी इस दौरान अपनी बहन की रक्षा करने का उसे वचन देते हैं। इसके साथ ही भाई अपनी बहनों को कुछ ना कुछ गिफ्ट भी देते हैं।

इस बार तीन अगस्त दिन सोमवार को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। तथा इस दिन पूरे दिन कभी भी बहनें अपने भाईयों की कलाई पर राखियां बांध सकती हैं। क्योंकि इस बार यह मुहूर्त काफी लंबा है।

ये है रक्षाबंधन 2020 का मुहूर्त

इस बार राखी बांधने का मुहूर्त काफी सुबह 09:27 बजे से रात 09:11 बजे तक है। मुहूर्त की अवधि वैसे तो काफी लंबी है। इस दौरान दूर से आने वाली बहनें भी अपने भाईयों तक आराम से पहुंच सकती हैं। लेकिन फिर भी ज्योतिषियों ने इस शुभ मुहूर्त को इस प्रकार बताया है।

राखी बांधने का मुहूर्त : सुबह 09:27 बजे से रात 09:11 बजे तक यह अवधि 11 घंटे 43 मिनट की है।

रक्षा बंधन अपराह्न मुहूर्त : दोपहर 01:45 बजे से शाम 04:23 बजे तक।

रक्षा बंधन प्रदोष मुहूर्त : शाम 07:01 बजे से रात 09:11 बजे तक।

और पढ़ें
Next Story