Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Parshuram Jayanti 2021 : यह है परशुराम जयंती की तारीख और शुभ मुहूर्त

  • साल 2021 में परशुराम जयंती कब है।
  • जानें, भगवान परशुराम का जीवन परिचय

Parshuram Jayanti 2021 : परशुराम जयंती की डेट और शुभ मुहूर्त, जानिए...
X

Parshuram Jayanti 2021 : साल 2021 में परशुराम जयंती कब है और तृतीया तिथि कब शुरु हो रही है और कब समाप्त होगी तथा साथ ही भगवान परशुराम के जीवन परिचय के बारे में जानें।

ये भी पढ़ें : Vashikaran : किसी भी महिला को ऐसे करें अपने वश में, जानिए मंत्र और प्रयोगविधि


परशुराम जयंती 2021 शुभ मुहूर्त

परशुराम जयंती

14 मई 2021, दिन शुक्रवार को मनाई जाएगी।

तृतीया तिथि प्रारंभ

14 मई 2021 सुबह 05 बजकर 40 मिनट पर

तृतीया तिथि की समाप्ति

15 मई 2021 सुबह 08 बजे

परशुराम जयंती हिन्दुओं का एक प्रसिद्ध त्योहार है। यह पर्व हिन्दू कैलेंडर के अनुसार बैशाख माह के शुक्ल पक्ष के तीसरे दिन यानी तृतीया तिथि को मनाया जाता है। यह त्योहार पूरे भारत में धूमधाम से मनाया जाता है। और इसी दिन अक्षय तृतीया का प्रसिद्ध त्योहार भी मनाया जाता है। परशुराम जयंती के दिन उपवास के साथ-साथ सर्व ब्राह्मण का जुलुस और सत्संग आदि का आयोजन किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन किए गए पुण्य का प्रभाव कभी समाप्त नहीं होता है। इस दिन भगवान परशुराम जी की शोभायात्रा निकाली जाती है। तथा जगह-जगह पूजा-अर्चना का आयोजन किया जाता है। भगवान परशुराम ऋषि जमदग्नि और रेणुका के पुत्र थे।

ये भी पढ़ें : Surya Gochar 2021 : सूर्य के मीन राशि में गोचर का क्या होगा आपकी राशि पर प्रभाव, जानें

माना जाता है कि भगवान परशुराम भगवान विष्णु के छठें अवतार के रुप में अवतरित हुए थे। हिन्दू त्योहारों के समान इस दिन सूर्योदय से पहले पवित्र नदी में स्नान करना शुभ माना जाता है। स्नान करने के बाद भक्त ताजे और साफ-सुथरे पूजा के वस्त्र धारण करते हैं। इस दिन भक्त भगवान विष्णु को चंदन, तुलसी के पत्ते, कुमकुम, अगरबत्ती, फूल और मिठाई अर्पित करके पूजा करते हैं। परशुराम जयंती के दिन उपवास रखना अत्यधिक महत्वपूर्ण माना जाता है। क्योंकि ऐसा माना जाता है कि इस दिन उपवास करने से भक्तों को पुत्र की प्राप्ति होती है। जो श्रद्धालु उपवास करते हैं वे दाल या अनाज का सेवन इस दिन नहीं करते हैं।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

और पढ़ें
Next Story