October 2021 Vrat-Tyohar: त्योहारों के लिहाज से बहुत खास है अक्टूबर माह, एक क्लिक में देखें नवरात्रि, विजयादशमी, करवा चौथ, शरद पूर्णिमा समेत इस माह में पड़ने वाले व्रत और पर्व का कैलेंडर
- जानें, दशहरा कब है।
- जानें, करवा चौथ व्रत की सही तिथि
- जानें, ईद ए मिलाद कब है।

October 2021 Vrat-Tyohar: त्योहारों के लिहाज से बहुत खास है अक्टूबर माह, एक क्लिक में देखें नवरात्रि, विजयादशमी, करवा चौथ, शरद पूर्णिमा समेत इस माह में पड़ने वाले व्रत और पर्व का कैलेंडर
October 2021 Vrat-Tyohar: अक्टूबर का महीना व्रत और त्योहारों की दृष्टि से बहुत विशेष है। अक्टूबर माह में ही पितृ पक्ष का समापन होगा और वहीं शक्ति की उपासना का पर्व नवरात्रि भी इसी महीने में मनायी जाएंगी। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार अक्टूबर माह आज से शुरु हो चुका है। वहीं हिन्दू कैलेंडर के मुताबिक अभी आश्विन माह का कृष्ण और पितृ पक्ष चल रहा है। वहीं पंचांग की दृष्टि से अक्टूबर माह का विशेष महत्व होता है। अक्टूबर माह में इस बार शारदीय नवरात्रि, महाष्टमी, महानवमी, विजयादशमी, दुर्गा पूजा, दशहरा, करवा चौथ, शरद पूर्णिमा, अहोई अष्टमी समेत मासिक प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि, आश्विन अमावस्या, सर्व पितृ अमावस्या, इंदिरा एकादशी, पापांकुशा एकादशी, आश्विन पूर्णिमा जैसे अनेक महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार आने वाले हैं। वहीं इस महीने की शुरुआत में ही 02 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के दूसरे प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री जी की जयंती के साथ ही इंदिरा एकादशी भी है। वहीं नवरात्रि की शुरुआत में महाराजा अग्रसेन जयंती तथा महर्षि बाल्मिकी जयंती भी पड़ने वाली हैं। तो आइए जानते हैं अक्टूबर माह में किस तिथि को कौनसा त्योहार होगा।
ये भी पढ़ें: हनुमान चालीसा का पाठ करता है शारीरिक और मानसिक बीमारियों को दूर, जानें इसके ये फायदे
अक्टूबर 2021 व्रत एवं त्योहार कैलेंडर
दिनांक | दिन | व्रत और पर्व |
02 अक्टूबर 2021 | शनिवार | इंदिरा एकादशी व्रत, महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री जयंती। |
03 अक्टूबर 2021 | रविवार | मघा श्राद्ध। |
04 अक्टूबर 2021 | सोमवार | प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि। |
06 अक्टूबर 2021 | बुधवार | सर्व पितृ अमावस्या, आश्विन अमावस्या, पितृ पक्ष का समापन। |
07 अक्टूबर 2021 | गुरुवार | शारदीय नवरात्रि प्रारंभ, कलश स्थापना, महाराज अग्रसेन जयंती। |
09 अक्टूबर 2021 | शनिवार | विनायक चतुर्थी। |
12 अक्टूबर 2021 | मंगलवार | महासप्तमी। |
13 अक्टूबर 2021 | बुधवार | महा अष्टमी या दुर्गा अष्टमी, कन्या पूजन। |
14 अक्टूबर 2021 | गुरुवार | महानवमी, नवरात्रि हवन। |
15 अक्टूबर 2021 | शुक्रवार | दशहरा, विजयादशमी, नवरात्रि पारण, दुर्गा पूजा। |
16 अक्टूबर 2021 | शनिवार | पापांकुशा एकादशी व्रत |
17 अक्टूबर 2021 | रविवार | प्रदोष व्रत |
19 अक्टूबर 2021 | मंगलवार | कोजागरी पूजा, आश्विन पूर्णिमा, शरद पूर्णिमा, ईद ए मिलाद। |
20 अक्टूबर 2021 | बुधवार | महर्षि बाल्मिकी जयंती |
24 अक्टूबर 2021 | रविवार | करवा चौथ, गणेश संकष्टी चतुर्थी। |
28 अक्टूबर 2021 | गुरुवार | अहोई अष्टमी। |
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi।com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)