Jyotish Shastra : जून 2021 में इस दिन करें नए कार्यों की शुरुआत, जानें सर्वार्थ सिद्धि की डेट, वार और समय
- जानें जून 2021 में कब करें नए कार्यों की शुरुआत
- जानें, जून माह के शुभ मुहूर्त
- जून 2021 में शुभ मुहूर्त कब हैं।

Jyotish Shastra : अगर आप नया मकान बना रहे हैं अथवा कोई नया शुभ कार्य करना चाहते हैं तथा आप किसी पंडित, आचार्य से कोई शुभ मुहूर्त दिखवाना नहीं चाहते हैं यानी कि आपको इतनी जल्दी है कि आप उत्तम दिन देखकर ही शुभ कार्य करना चाहते हैं। तो आप अमृत सिद्धि योग में, सर्वार्थ सिद्धि योग में कोई भी शुभ कार्य किया जा सकता है इसलिए आप इस योग में कोई भी शुभ कार्य कर सकते हैं। परन्तु वहीं अगर आप अपनी राशि के अनुसार, अपने योगों के अनुसार मुहूर्त निकलवाते हैं तो उसमें आपको ज्यादा लाभ होगा। परन्तु अगर आप कोई छोटा-मोटा कार्य शुरू करना चाहते हैं तो उसके लिए आप इन शुभ योगों में भी अपना कार्य शुरू कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं जून 2021 में पड़ रहे सर्वार्थ सिद्धि योग के बारे में।
ये भी पढ़ें : Jyotish Shastra : जानें, S नाम की लडकियों की ये ख़ास बातें हर किसी को बना देती हैं इनका दिवाना
सर्वार्थ सिद्धि योग दिन, तारीख और समय
सर्वार्थ सिद्धि योग डेट | दिन | समय |
जून 4, 2021 | शुक्रवार | 08:47 पी एम से 05:23 ए एम, जून 05 |
जून 6, 2021 | रविवार | 05:23 ए एम से 02:28 ए एम, जून 07 |
जून 8, 2021 | मंगलवार | 05:36 ए एम से 05:23 ए एम, जून 09 |
जून 9, 2021 | बुधवार | 05:23 ए एम से 05:23 ए एम, जून 10 |
जून 13, 2021 | रविवार | 07:01 पी एम से 05:23 ए एम, जून 14 |
14 जून 2021 | सोमवार | 05:23 ए एम से 08:37 पी एम |
15 जून 2021 | मंगलवार | 05:23 ए एम से 09:42 पी एम |
23 जून 2021 | बुधवार | 05:24 ए एम से 11:48 ए एम |
27 जून 2021 | रविवार | 02:36 ए एम से 05:25 ए एम |
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)