Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Horoscope 2022: जानें, नए साल में किन लोगों की किस्मत मारेगी पलटी और पूरे वर्ष होता रहेगा धनलाभ

Horoscope 2022: साल 2022 बस अब शुरू ही होने वाला है और इस नए साल की तैयारियों के स्वागत में सभी लोग जुट गए हैं। ज्योतिष के अनुसार साल 2022 में पांच राशि के लोगों की किस्मत बदलने वाली है और यह नया वर्ष इन पांच राशि के लोगों के लिए सुखदायक और लाभकारी रहने वाला है। नए साल के पहले दिन यानि 01 जनवरी 2022 से ही इन लोगों की किस्मत बदलनी शुरू हो जाएगी।

Jyotish Shastra: इन राशियों के लोगों को आता है शान से जीना, करते हैं दिल खोलकर खर्च
X

Horoscope 2022: साल 2022 बस अब शुरू ही होने वाला है और इस नए साल की तैयारियों के स्वागत में सभी लोग जुट गए हैं। ज्योतिष के अनुसार साल 2022 में पांच राशि के लोगों की किस्मत बदलने वाली है और यह नया वर्ष इन पांच राशि के लोगों के लिए सुखदायक और लाभकारी रहने वाला है। नए साल के पहले दिन यानि 01 जनवरी 2022 से ही इन लोगों की किस्मत बदलनी शुरू हो जाएगी।

ये भी पढ़ें: New Year Calendar 2022: साल 2022 में किस तिथि पर आएंगे ये प्रमुख व्रत-त्योहार, जानें इनकी तारीख

इन राशि वालो का पूरे साल समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और ये लोग पूरे वर्षभर खूब धन कमाएंगे। वहीं ज्योतिष की मानें तो साल 2022 एक बहुत ही शुभ योग में शुरू हो रहा है। वहीं हिन्दू पंचांग के अनुसार साल 2022 के पहले दिन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि रहेगी और इस दिन कन्या लग्न व मूल नक्षत्र त्रिकोण रहेगा।

वहीं चंद्रदेव और सूर्यदेव धनु राशि में रहेंगे। तथा सूर्य बुध के साथ-साथ मकर राशि में रहेंगे।

वहीं इस दिन मूल नक्षत्र रहेगा और इस कारण से इस दिन वृद्धि योग का निर्माण हो रहा है। वहीं इसी वृद्धि योग के कारण कुछ राशि वाले लोगों की किस्मत में धन-धान्य, ऐश्वर्य और सभी प्रकार की सुख-सुविधाओं की वृद्धि पूरे साल होगी। वहीं आर्थिक लाभ तो इन लोगों को पूरे साल मिलेगा ही वहीं इन लोगों को स्वयं ये ज्ञान नहीं होगा कि, धन कब और किस रास्ते से इनके पास आने वाला है।

वहीं ये योग इन लोगों की आर्थिक स्थिति में बदलाव लाने के लिए तो बहुत ही अच्छा माना जा रहा है और इसी योग के कारण इन लोगों को साल की शुरूआत में बहुत बड़ा धनलाभ होने की संभावना भी बन रही है।

इन लोगों की किस्मत चमेकगी और वृद्धि योग इन लोगों को धनवान बनाने में अहम भूमिका निभाएगा। वहीं वृद्धि योग में इनके लिए साल की शुरूआत होने के कारण नए साल में इनकी उम्मीदें और मनोकामनाएं पूरी होने वाली हैं। वहीं पूरे वर्षभर इन लोगों के खूब धन बटोरने के बाद भी इनके करियर में में प्रमोशन के साथ-साथ ये लोग कार्यक्षेत्र में भी मान-सम्मान पाएंगे।

वहीं इन राशियों में सबसे पहली राशि मेष है, जोकि पूरे साल इस राशि के जातकों की सभी इच्छाएं पूरी होंगी। इन लोगों को इस साल खूब धन मिल सकता है।

वहीं साल 2022 की दूसरी लकी राशि वृषभ राशि है। अब कुछ ही समय में वृषभ राशि के जातकों की किस्मत भी पलटी मारने जा रही है और ये लोग भी मान-सम्मान के साथ में पूरे साल खूब धन कमाएंगे और इस साल इनके जीवन में भी कोई परेशानी नहीं आएगी।

वहीं कन्या राशि के जातक भी पूरे वर्ष सुख का अनुभव करेंगे और इनके जीवन में चली आ रही पैसे की कमी दूर होगी। कम प्रयास में इन लोगों को अधिक धनलाभ होगा।

वहीं वृश्चिक राशि के लोगों के लिए साल की शुरूआत बहुत धमाकेदार रहेगी और अनेक जगह से पूरे साल इन्हें धनलाभ होता रहेगा। तथा पूरे साल इन लोगों के मान-सम्मान में कोई कमी नहीं आएगी।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

और पढ़ें
Next Story