Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Shani Jayanti 2022: शनि जयंती पर करें ये महाउपाय, ढैय्या और साढ़े साती समेत दूर होगा सारा संकट

Shani Jayanti 2022: ज्योतिष शास्त्र में शनिदेव को कर्मफल दाता और न्यायाधीश बताया गया है। शनिदेव लोगों को उनके कर्मों के अनुसार, फल प्रदान करते हैं। जब शनिदेव लोगों पर प्रसन्न होते हैं तो उन्हें वो सारी सुख-सुविधाएं छप्पर फाड़ प्रदान करते हैं। वहीं जिस पर शनिदेव की नजर टेड़ी हो जाती है, उनके जीवन में परेशानियों का अंबार लग जाता है। इसीलिए हर व्यक्ति शनिदेव को किसी भी प्रकार से नाराज नहीं होने देता है।

Jyotish Shastra : घर में क्यों नहीं रखते शनि प्रतिमा, जानें इसका कारण
X

Shani Jayanti 2022: ज्योतिष शास्त्र में शनिदेव को कर्मफल दाता और न्यायाधीश बताया गया है। शनिदेव लोगों को उनके कर्मों के अनुसार, फल प्रदान करते हैं। जब शनिदेव लोगों पर प्रसन्न होते हैं तो उन्हें वो सारी सुख-सुविधाएं छप्पर फाड़ प्रदान करते हैं। वहीं जिस पर शनिदेव की नजर टेड़ी हो जाती है, उनके जीवन में परेशानियों का अंबार लग जाता है। इसीलिए हर व्यक्ति शनिदेव को किसी भी प्रकार से नाराज नहीं होने देता है। उन्हें प्रसन्न करने के लिए तरह-तरह के उपाय करते रहते हैं। पंचांग के मुताबिक, हर साल ज्येष्ठ मास की अमावस्या को शनि जयंती मनायी जाती है। इस वर्ष शनि जयंती 30 मई को मनायी जाएगी। वहीं जिन लोगों पर शनि की ढैय्या और शनि की साढ़े साती चल रही है, उनके लिए एक अच्छा अवसर है, उन्हें शनि जयंती के शुभ अवसर पर उनके महाउपाय जरुर कर लेने चाहिए। तो आइए जानते हैं शनिदेव के महाउपायों के बारे में, इन उपायों को करने से शनि की साढ़े साती और ढैय्या के साथ ही अन्य शनिदोषों से भी आपको मुक्ति मिल सकती है।

ये भी पढ़ें: Shani Jayanti 2022 : जयंती के बाद शनि होंगे 05 जून से होंगे वक्री, इन राशि वालों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

  • इस साल 2022 में शनिदेव अपनी स्वराशि कुंभ में विराजमान हैं। यह विशेष संयोग 30 साल बाद बन रहा है। ऐसे में शनि को प्रसन्न करने के लिए महाउपाय कई गुना ज्यादा फल प्रदान करेंगे।
  • शनि जयंती के दिन शनिदेव की पूजा के समय ऊँ शनि शनिश्चराय नम: मंत्र का जाप और शनि चालीसा का पाठ करें।
  • शनि जयंती के दिन छाया दान करना शुभ फलदायक होता है। आप कांसे की कटोरी में सरसों का तेल लें और उसमें अपना चेहरा देखें। उसके बाद कटोरे सहित तेल को किसी जरुरतमंद को दान कर दें अथवा इसे शनि मंदिर में रख आएं।
  • शनि जयंती के दिन किसी भी शनि मंदिर में जाकर शनिदेव की पूजा करें और उसके बाद सरसों का तेल, काले तिल, काला उड़द उन्हें अर्पित करें।
  • शनि जयंती के दिन गरीब-असहाय, बुजुर्ग महिला आदि की मदद करें। इससे शनिदेव प्रसन्न होंगे।
  • शनि जयंती के दिन अपनी सामर्थ्य के अनुसार, जरुरतमंदों को पैसे, काले कपड़े, भोजन आदि दान करें। इससे आपको लाभ होगा।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

और पढ़ें
Next Story