Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Ganga Dussehra 2023: गंगा दशहरा पर करें इन चीजों का दान, जीवन में मिलेगा अपार धन

Ganga Dussehra 2023: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गंगा दशहरा के दिन कुछ ऐसी चीजें हैं जिसे दान करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। आइये जानते हैं गंगा दशहरा के दिन कौन सी चीजों का दान करनी चाहिए।

ganga dussehra 2023 donate these things on ganga dussehra you will get immense wealth in life
X

गंगा दशहरा 2023। 

Ganga Dussehra 2023: हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल गंगा दशहरा ज्येष्ठ माह की दशमी तिथि को मनाया जाता है। आज 30 मई है और दिन मंगलवार है। आज के दिन ही गंगा दशहरा का पावन पर्व पूरे देश में बड़े ही धूम-धाम से मनाया जा रहा है। शास्त्रों के अनुसार, आज के दिन गंगा स्नान करने महत्व होता है। ऐसी मान्यता है कि जो जातक गंगा दशहरा के दिन गंगा नदी में स्नान करता है, उसके सारे पाप और कष्ट नष्ट हो जाते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गंगा दशहरा के दिन कुछ ऐसी चीजें हैं जिसे दान करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। तो आइये जानते हैं गंगा दशहरा के दिन कौन सी चीजों का दान करनी चाहिए।

ये भी पढ़ें- जीवन में सुख-समृद्धि लाने के लिए करें, गंगा दशहरा के दिन पीली सरसों के टोटके

गंगा दशहरा पर करें इन चीजों का दान

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गंगा दशहरा के दिन पानी या शरबत से भरा कलश का दान करना चाहिए। ऐसा करना बहुत ही शुभ माना जाता है। शास्त्रों में कलश दान का विशेष महत्व बताया गया है। ऐसी मान्यता है कि अगर जल से भरा कलश दान करते हैं, तो ये आपके लिए और भी शुभ होता है। कहा जाता है कि जल से भरा कलश दान करने से व्यक्ति के सारे पाप धुल जाते हैं। इसके साथ ही मोक्ष की प्राप्ति भी होती है।

ये भी पढ़ें- घर में गंगाजल रखने के भी होते हैं कुछ खास नियम, नहीं तो छिन जाएगी सुख-शांति

शास्त्रों के अनुसार, गंगा दशहरा के दिन किसी जरूरतमंद या ब्राह्मण को छाता, जूता, चप्पल और टोपी का दान करना चाहिए। ऐसा करने से आपको परम फल की प्राप्ति होगी। दरअसल गंगा दशहरा का पर्व ज्येष्ठ माह में होता है और इस समय बहुत गर्मी होती है। इसलिए इस दिन इन वस्तुओं का दान करने से परम पुण्य की प्राप्ति भी होती है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन सत्तू, पानीदार फल और मौसमी फलों का दान करना बेहद ही शुभ माना जाता है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गंगा दशहरा के दिन शरीर को ठंडक प्रदान करने वाले चीजों का दान करना बहुत ही लाभ पूर्ण होता है। कहा जाता है कि इस दिन ब्राह्मणों या किसी जरूरतमंद व्यक्ति को गमछा, सूती वस्त्र और धोती का दान करना चाहिए। ऐसा करने से आपके जीवन में कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं हो सकती है।

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

और पढ़ें
Haribhoomi Team

Haribhoomi Team

युवा पत्रकार राघवेन्द्र तिवारी हरिभूमि डिजिटल में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता शिक्षा के दौरान शैक्षणिक गतिविधियों के पहले पंक्ति में अपनी जगह बनाकर संस्थान का नाम रौशन किया। फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, वीडियो एडिटिंग एवं लेखन की विशेषज्ञता के लिए देश के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान आईएमएस नोएडा से जुड़े हैं।


Next Story