Ganga Dashara 2022: जानें, गंगा दशहरा की सही तारीख, शुभ मुहूर्त और महत्व
Ganga Dashara 2022: गंगा दशहरा हिन्दुओं का एक प्रमुख त्योहार है। जोकि ज्येष्ठ मास के शक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। मान्यता है कि, इसी दिन मां गंगा का धरती पर अवतरण हुआ था। जिसे गंगा दशहरा के रुप में मनाया जाता है।

Ganga Dashara 2022: गंगा दशहरा हिन्दुओं का एक प्रमुख और विशेष त्योहार है। जोकि ज्येष्ठ मास के शक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। मान्यता है कि, इसी दिन मां गंगा का धरती पर अवतरण हुआ था। जिसे गंगा दशहरा के रुप में मनाया जाता है।
ये भी पढ़ें: Jyotish Shastra: ऑफिस में बॉस की डांट से बचने के लिए इन तीन राशियों के लोग रखें इस खास ग्रह को अपडेट, वरना...
शास्त्रों के अनुसार, गंगा दशहरा के दिन गंगा में स्नान का विशेष महत्व होता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन मां गंगा स्वर्ग से धरती पर आयीं थीं। इसीलिए इस दिन को महापुण्यकारी पर्व के रुप में मनाने की परंपरा पौराणिक काल से ही चली आ रही है। गंगा दशहरा के दिन मोक्षदायनी मां गंगा की विधि विधान से पूजा की जाती है। गंगा दशहरा के दिन किसी भी पवित्र नदी में स्नान करके दान-पुण्य करने का विशेष महत्व माना जाता है। वहीं साल 2022 में गंगा दशहरा का पर्व 09 जून, दिन गुरुवार को मनाया जाएगा।
गंगा दशहरा 2022
गंगा दशहरा तिथि | 09 जून 2022, दिन गुरुवार |
दशमी तिथि प्रारंभ | 09 जून प्रात:काल 08:25 बजे |
दशमी तिथि समाप्त | 10 जून प्रात:काल 07:30 बजे |
गंगा दशहरा महत्व
गंगा दशहरा के दिन किसी भी पवित्र नदी में स्नान और स्नान के बाद दान करने से कई महायज्ञों के फल के बराबर फल की प्राप्ति होती है। धार्मिक मान्यता है कि गंगा दशहरा पर गंगा नदी में डुबकी लगाने से पाप कर्मों का नाश होता है और व्यक्ति को इस जन्म के बाद मोक्ष की प्राप्ति होती है।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)