Gajkesari Yog 2023: आज बन रहा है गजकेसरी योग, जानिए किन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
Gajkesari Yog 2023: आज यानी 24 मई दिन बुधवार को सुबह 8 बजकर 27 मिनट पर एक बहुत ही शुभ योग बना है। इस योग को बनने से 3 राशियों को शुभ फल की प्राप्ति होने वाली है। तो आइये जानते हैं, उन 3 राशियों के बारे में...

गजकेसरी योग 2023।
Gajkesari Yog 2023: आज यानी 24 मई दिन बुधवार को सुबह 8 बजकर 27 मिनट पर एक बहुत ही शुभ योग बना है। ये शुभ योग गजकेसरी योग (Gajkesari Yog) के नाम से जाना जा रहा है। शास्त्रों के अनुसार, गजकेसरी योग अगले दो दिन यानी 26 मई दिन शुक्रवार को रात 8 बजकर 50 मिनट तक रहने वाला है। इसके साथ ही आज रवि योग (Ravi Yoga 2023) भी बन रहा है, जो 26 मई को शाम तक रहेगा। शास्त्रों के अनुसार, इन योग से 3 राशि (zodiac sign) के जातकों को शुभ फल की प्राप्ति होने वाली है। तो आइये जानते हैं अगले तीन दिन तक ऐसी कौन 3 राशि हैं, जिसे शुभ फल प्रदान होगा।
ये भी पढ़ें- Gaj Kesari RajYog 2023: इस दिन से बन रहा गजकेसरी राजयोग, इन राशियों की चमकने वाली है तकदीर
कैसे बनता है गजकेसरी योग
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गजकेसरी योग का निर्माण तब होता है, जब किसी राशि में चंद्रमा और गुरु ग्रह साथ में हो या फिर जिस राशि में गुरु ग्रह रहते हैं। इसके साथ ही चौथे, सातवें और दसवें भाग में जब चंद्रमा विराजमान होते हैं, तो गजकेसरी राजयोग बनता है। शास्त्रों के अनुसार, गजकेसरी योग बहुत ही शुभ योग माना जाता है। आज यानी 24 मई दिन बुधवार को सुबह 8 बजकर 27 मिनट से लेकर 26 मई 2023 को रात 8 बजकर 50 मिनट तक चंद्रमा कर्क राशि में है और मेष राशि में गुरु विराजमान है। ऐसी मान्यता है कि गुरु और चंद्रमा की इस स्थिति से गजकेसरी योग का निर्माण होता है।
गजकेसरी योग पर कौन से 3 राशियों को होगा लाभ
मेष राशि- मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शानदार रहने वाला है। गजकेसरी योग के कारण मेष राशि के जातकों को आज अचानक धन का लाभ हो सकता है। नए-नए कार्यों का आरंभ करने से सफलता मिलेगी। आज आपकी आय में वृद्धि हो सकती है। आपके सीनियर आपके कार्यों को लेकर अत्यधिक प्रसन्न रहेंगे। आज आपको नए जॉब का प्रस्ताव मिल सकता है। व्यवसाय में लाभ होगा।
ये भी पढ़ें- Gajkesari Yog : गजकेसरी योग से ये लोग बनेंगे धनवान, पढ़ें पूरी डिटेल
मिथुन राशि- आज गजकेसरी योग बनने के कारण मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन यश और कीर्ति को बढ़ाने वाला है। आज आप अपने लिए कोई नई गाड़ी खरीद सकते हैं। आज आपके सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। आज आपको अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। आज आपका मनपसंद भोजन प्राप्त होगा। अपने आप पर कोई भी निगेटिव विचार को हावी न होने दें।
तुला राशि- गजकेसरी योग बनने के कारण आज तुला राशि के जातकों को अच्छा-खासा धन का लाभ होगा। आज आपको नौकरी में सफलता मिलेगी। आज आपके जीवनसाथी की ओर से कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। नौकरी में बदलाव हो सकता है। सीनियर का सहयोग मिलेगा। आज आपकी सेहत ठीक-ठाक रहेगी। समाज में मान-सम्मान बना रहेगा।
ये भी पढ़ें- Today Horoscope: इन राशियों को मिलेगा सम्मान, जानें बुधवार का राशिफल
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।