Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Christmas 2021: क्रिसमस डे की दुनिया भर में रहती है धूम, जानें इस पर्व से जुड़ी ये बड़ी बात

Christmas 2021: ईसाइयों का प्रमुख त्योहार क्रिसमस 25 दिसंबर को बड़े ही उत्साह के साथ पूरी दुनिया में मनाया जाता है। क्रिसमस के पहले दिन अर्थात 24 दिसंबर से ही क्रिसमस के कार्यक्रम आदि प्रारंभ हो जाते हैं। कई देशो में क्रिसमस के दिन खूब रंगारंग कार्यक्रम और समारोह आयोजित होते हैं।

Christmas 2021: क्रिसमस डे की दुनिया भर में रहती है धूम, जानें इस पर्व से जुड़ी ये बड़ी बात
X

Christmas 2021: ईसाइयों का प्रमुख त्योहार क्रिसमस 25 दिसंबर को बड़े ही उत्साह के साथ पूरी दुनिया में मनाया जाता है। क्रिसमस के पहले दिन अर्थात 24 दिसंबर से ही क्रिसमस के कार्यक्रम आदि प्रारंभ हो जाते हैं। कई देशो में क्रिसमस के दिन खूब रंगारंग कार्यक्रम और समारोह आयोजित होते हैं। वहीं गोवा में भी क्रिसमस के त्योहार की बहुत धूम और चहल-पहल रहती है।


देश के शहरों में तथा सभी चर्चों में भी इस दिन लोग प्रभु यीशु का ध्यान और प्रार्थना करते हैं। क्रिसमस की पूर्व संध्या पर लोग प्रभु यीशु को याद करके कैरोल गाते हैं और क्रिसमस के दिन लोग प्रेम और भाईचारे का संदेश देने के उद्देश्य से एक-दूसरे के घर जाते हैं। और एक-दूसरे को बधाई देते हैं। तो आइए जानते हैं क्रिसमस से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों के बारे में...

ये भी पढ़ें: Datta Purnima 2021: दत्ता पूर्णिमा कब है, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व


क्रिसमस अब सिर्फ ईसाईयों का ही धार्मिक पर्व नहीं रह गया है बल्कि अब यह त्योहार एक सामाजिक पर्व के रूप में उभर कर सामने आ गया है। अब तो सभी धर्मों के मानने वाले लोग क्रिसमस के पर्व को बढ़−चढ़कर मनाने लगे हैं। क्रिसमस प्रसन्नता का पर्व है।

क्रिसमस के दिन दुनिया भर के चर्चों में प्रार्थना की जाती है। और प्रभु यीशु की जन्मगाथा की अनेक झांकियां प्रस्तुत की जाती हैं। पहले तो क्रिसमस के पर्व को केवल ईसाई समुदाय के लोग ही मनाते थे लेकिन आजकल अनेक गैर ईसाई लोग भी इस पर्व को एक उत्सव के रूप में मनाने लगे हैं।

इस त्योहार के दिन लोग घरों में क्रिसमस ट्री लगाते हैं। क्रिसमस ट्री को सुन्दर-सुन्दर गिफ्ट और उपहारों से सजाया जाता है। इसी दिन से 12 दिन के उत्सव क्रिसमसटाइड की भी शुरुआत होती है। क्रिसमस पर बच्चों के बीच सांता क्लाज की बहुत धूम रहती है।

सांता क्लाज बच्चों के लिए उपहार लेकर आते हैं। बच्चे भी इस दिन सुंदर और रंगीन कपड़े पहनते हैं। इस दिन बच्चे हाथ में छड़ियां लेकर नृत्य भी करते हैं।

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

और पढ़ें
Next Story