Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Chandra Grahan 2021: साढ़े तीन घंटे होगी सदी के सबसे बड़े चंद्र ग्रहण की अवधि, जानें कितने साल बाद बन रहा ये योग

Chandra Grahan 2021: चंद्र ग्रहण के बारे में खगोल वैज्ञानिकों का मानना है कि 19 नवंबर को लगने वाला यह चंद्र ग्रहण 580 वर्षों के बाद सबसे लंबा आंशिक चंद्र ग्रहण होगा। यह आंशिक चंद्रग्रहण 19 नवंबर के दिन दोपहर 12.48 बजे शुरू होगा और शाम 4.17 बजे समाप्त होगा। इस आंशिक चंद्रग्रहण ग्रहण की अवधि 03 घंटे 28 मिनट 24 सेकंड होगी, जो 580 वर्षों में सबसे लंबा आंशिक चंद्रग्रहण होगा।

Chandra Grahan 2022: कुछ ही देर में लगने वाला है सूतक काल, जानें अब क्या करें और क्या नहीं
X

Chandra Grahan 2021: चंद्र ग्रहण के बारे में खगोल वैज्ञानिकों का मानना है कि 19 नवंबर को लगने वाला यह चंद्र ग्रहण 580 वर्षों के बाद सबसे लंबा आंशिक चंद्र ग्रहण होगा। यह आंशिक चंद्रग्रहण 19 नवंबर के दिन दोपहर 12.48 बजे शुरू होगा और शाम 4.17 बजे समाप्त होगा। इस आंशिक चंद्रग्रहण ग्रहण की अवधि 03 घंटे 28 मिनट 24 सेकंड होगी, जो 580 वर्षों में सबसे लंबा आंशिक चंद्रग्रहण होगा। 19 नवंबर का आंशिक चंद्र ग्रहण पश्चिमी अफ्रिका, पश्चिमी यूरोप, उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका, एशिया, ऑस्ट्रेलिया और अटलांटिक महासागर में दिखाई देगा। ग्रहण का मोक्ष चंद्रोदय के समय ऑस्ट्रेलिया, इन्डोनेशिया, थाईलैंड, भारत के पूर्वोत्तर भाग, चीन और रूस में दिखाई देगा।

ये भी पढ़ें: Chandra Grahan 2021: 580 साल बाद कल लगेगा सबसे लंबा आंशिक चंद्रग्रहण

59 साल बाद बन रहा ये योग

अभी गुरु-शनि मकर राशि में स्थित हैं और आंशिक चंद्र ग्रहण हो रहा है। गुरु-शनि मकर राशि में और चंद्र ग्रहण का योग 2021 से 59 साल पहले 19 फरवरी 1962 को हुआ था। 19 नवंबर का ग्रहण वृषभ राशि में हो रहा है, चंद्र इसी राशि में रहेगा।

भारत में आंशिक चंद्र ग्रहण

ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास ने बताया कि भारत में 19 नवंबर को आंशिक चंद्र ग्रहण है। आंशिक चंद्र ग्रहण में सूतक नहीं लगता है। सूतक काल में शुभ काम नहीं किए जाते हैं। गर्भवती महिलाओं को सावधानी बरतने को कहा जाता है, लेकिन आंशिक ग्रहण में सूतक काल का असर नहीं रहता है। चंद्र ग्रहण वृषभ राशि में लगेगा। जिस कारण वृष राशिवालों को सतर्क रहना होगा।

कहां-कहां दिखाई देगा चंद्र ग्रहण

ये आंशिक चंद्र ग्रहण भारत के असम और अरुणाचल प्रदेश में कुछ समय के लिए दिखाई देगा। सूर्यास्त होते समय ही इस चंद्रग्रहण को देखा जा सकेगा। वहीं अमेरिका, यूरोप के उत्तरी हिस्से, पूर्वी एशिया, प्रशांत महासागर क्षेत्र और ऑस्ट्रेलिया में ये कुछ समय के लिए यह ग्रहण दिखाई देगा।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi।com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

और पढ़ें
Next Story