Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Chandra Grahan 2021: 26 मई को लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें किस तरह भोजन करें गर्भवती महिलाएं और कैसे जाएं बाथरूम

  • 26 मई 2021 को साल का पहला चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) लगने वाला है।
  • ग्रहण (Grahan) के दौरान गर्भवती महिलाओं (Pregnant women) को कुछ नियमों का पालन करना होता है।

Chandra Grahan 2021: 26 मई को लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें किस तरह भोजन करें गर्भवती महिलाएं और कैसे जाएं बाथरूम
X

Chandra Grahan 2021: 26 मई 2021 को साल का पहला चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) लगने वाला है। यह चंद्र ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा और भारत (India) में उपछाया के तौर पर देखा जाएगा। वहीं ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं (Pregnant women) को कुछ नियमों का पालन करना होता है जिससे वे ग्रहण के दुष्प्रभाव से बची रह सकें और उनकी व उनके गर्भ में पल रहे शिशु की ग्रहण के प्रभाव से सुरक्षा हो सके। इस दौरान बहुत सी गर्भवती महिलाओं को भोजन, दवाई और बाथरूम आदि की भी दिक्कतें होती हैं तो आइए जानते हैं ग्रहण काल के दौरान गर्भवती महिलाएं कैसे भोजन और दवाईयों का सेवन करें और किस प्रकार बाथरूम जाएं, जिससे उनकी और उनके गर्भस्थ शिशु पर ग्रहण का दुष्प्रभाव बिलकुल भी ना पड़ें।

ये भी पढ़ें : Chandra Grahan 2021: चंद्र ग्रहण में गर्भवती महिलाएं रहे सावधान, शिशु की सुरक्षा के लिए करें इनमें से कोई एक उपाय

ग्रहण के दौरान ऐसे करें भोजन

अगर गर्भवती महिलाएं ग्रहण के दौरान भोजन आदि करना चाहती हैं अथवा दवाई आदि लेनी है तो आप ग्रहण के दौरान भोजन और दवाईयां भी ले सकती हैं, लेकिन ग्रहण शुरू होने से पहले आप अपने खाने-पीने की चीजों में तुलसी का पत्ता डाल दें। तथा वही भोजन और वही पानी आप ग्रहण के समय ग्रहण के समय सेवन करें। तुलसी का पत्ता डालने के कारण वह भोजन और पानी शुद्ध बना रहता है और ग्रहण के समय दूषित नहीं होता है।

ये भी पढ़ें : घर की समृद्धि बढ़ाने के लिए किस समय करें स्नान, जानें...

ग्रहण काल में ऐसे जाएं बाथरूम

वहीं अगर आपको बाथरूम जाना है तो आप ग्रहण के समय अपने घर में बने बाथरूम जा सकती हैं। अगर आपके घर का बाथरूम आपके घर के बाहर है तो आप अपने को पूरी तरह से किसी वस्त्र आदि से ढककर बाथरूम में जा सकती हैं। ध्यान रहें कि ग्रहण के समय निकलने वाली किरणें आपके ऊपर ना पड़ें। इससे आप ग्रहण के बुरे प्रभाव से सुरक्षित रह सकती हैं।

भारत में यहां दिखायी देगा चंद्र ग्रहण

साल 2021 का पहला चंद्र ग्रहण 26 मई को लगेगा। यह पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। यह भारत में एक उपछाया ग्रहण के तौर पर देखा जा सकेगा। नागालैंड, मिजोरम, असम, त्रिपुरा, पूर्वी उड़ीसा, अरुणाचल, पश्चिम बंगाल में लोग इस ग्रहण को देख पाएंगे। भारत के उत्तर पूर्वी भागों में चंद्रोदय के समय जब ग्रहण का मोक्ष हो रहा होगा उस समय यह ग्रहण दिखेगा।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi।com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

और पढ़ें
Next Story