Banana Tree Totke: केले के पेड़ के अजीबो-गरीब चमत्कारी फायदे, भिखारी को भी बना देते हैं राजा
Banana Tree Totke: ज्योतिष शास्त्रों में केले के पेड़ का एक अलग ही खास महत्व है। ऐसा कहा जाता है कि इस पेड़ में भगवान विष्णु का वास होता है। केले के पेड़ से जुड़े कुछ उपाय करके व्यक्ति हमेशा के लिए धनवान बन जाता है। पढ़िये केले के पेड़ के अचूक टोटके।

केले के पेड़ के टेटके।
Banana Tree Totke: हिंदू धर्म में कुछ ऐसे पेड़-पौधे हैं, जिनका खास महत्व बताया गया है। ये पौधे पूजनीय भी होते हैं। शास्त्रों के अनुसार, इन पौधों में तुलसी के पौधे से लेकर पीपल और नीम का पेड़ शामिल है। आज हम बात करने वाले हैं एक ऐसे विशेष पौधे के बारे में, जिन्हें जानकर आप हैरान हो जाएंगे। जी हां आज हम बात करने वाले हैं केले के पेड़ के बारे में, जिसे धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इंसानों के लिए महत्वपूर्ण बताया गया है।
ज्योतिष शास्त्रों में केले के पेड़ का एक अलग ही खास महत्व है। ऐसा कहा जाता है कि इस पेड़ में भगवान विष्णु का वास होता है। मान्यता है कि गुरुवार के दिन अगर सही नियम से केले के पेड़ की पूजा के साथ जल अर्पित किया जाए, तो भक्तों पर कभी भी किसी प्रकार की कोई संकट नहीं आ सकता है। इसके साथ ही भक्तों की सारी मनोकामना पूर्ण होती है।
केले के पेड़े में भगवान नारायण के साथ बृहस्पति देव का वास होता है। ऐसा मान्यता है कि केले के जड़ में कुछ उपाय करने से व्यक्ति को आर्थिक समस्याओं से शीघ्र ही छुटकारा मिल जाता है। इसके साथ ही धन की देवी लक्ष्मी की असीम कृपा प्राप्त होती है। हिंदू धर्म में गुरुवार के दिन भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी की पूजा करने से उनकी कृपा बरसती है, इसके साथ ही घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
क्या है केले के पेड़ का उपाय
ऐसी मान्यता है कि यदि घर में केले के पेड़ को सही दिशा में लगाया जाए, तो व्यक्ति के घर में कभी भी किसी चीज की कमी नहीं होती है। इसके साथ ही घर से गरीबी दूर हो जाती है।
शास्त्रों के अनुसार अगर गुरुवार के दिन केले के पेड़ का पूजन किया जाए तो व्यक्ति के जीवन में आ रही हर तरह की समस्याएं दूर हो जाती हैं। इसके साथ ही व्यक्ति के जीवन में खुशियां आ जाती हैं।
केले के पेड़ की जड़ को गंगाजल से धोकर पीले रंग का धागा बांध दे। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि के साथ धन-दौलत बनी रहती है। इस तरह के उपाय गुरुवार के दिन करने से काफी ज्यादा प्रभावशाली होता है।
Disclaimer: इस स्टोरी में दी सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें