Jyotish Tips: बिल्ली रास्ता काट दे तो रुकना सही है या गलत, पढ़िये चौंकाने वाला नया तथ्य
Jyotish Tips: कई ऐसे लोग होते हैं, जो बिल्ली के रास्ता काटने पर या तो रुक जाते हैं या तो रास्ता बदल लेते हैं। क्या आपको इसके पीछे की वजह पता है। पढ़िये बिल्ली का रास्ता काटना शुभ है या

बिल्ली के रास्ता काटने का क्या मतलब होता है।
Astro Tips: आपने बहुत बार ऐसा देखा होगा कि जहां पर बिल्ली रास्ता काटती है, वहीं पर लोग रुक जाते हैं। ऐसे में व्यक्ति एक कदम भी आगे नहीं बढ़ते हैं। यही नहीं जब तक कोई दूसरा व्यक्ति काटे हुए रास्ते को पार नहीं करता है, तब तक वह व्यक्ति आगे नहीं बढ़ता है। कई लोग तो ऐसे होते हैं, जो बिल्ली का रास्ता काटते ही अपना मार्ग बदल लेते हैं। कुछ लोग इसे धार्मिक विश्वास के साथ जोड़ते हैं, तो कुछ लोग इसे अंधविश्वास मानते हैं। लेकिन, आज हम बताएंगे कि बिल्ली के रास्ता काटने के पीछे सही मान्यता क्या है। तो आइए जानते हैं ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार बिल्ली के रास्ता काटने के बाद रुकना चाहिए या आगे बढ़ता रहना चाहिए।
क्या है बिल्ली काटने का सही मान्यता
अलग-अलग ज्योतिषियों के अनुसार बिल्ली के रास्ता काटने पर अपना विचार दिए हैं। कुछ ज्योतिषियों का कहना है कि बिल्ली के रास्ता काटे जाने के बाद व्यक्ति को उसी जगह पर रुक जाना चाहिए, जब तक कोई दूसरा व्यक्ति न पार हो जाए। उनका कहना है कि यदि बिल्ली के रास्ता काटने के बाद जो भी व्यक्ति नहीं रुकता है, उसका बनता हुआ काम बिगड़ सकता है। लेकिन, कुछ ज्योतिषियों के अनुसार, बिल्ली के रास्ता काटने का कोई मायना नहीं होता है। देश में अलग-अलग जगहों पर इसे अंधविश्वास माना जाता है। पश्चिम सभ्यताओं की बात करें तो यहां बिल्ली का रास्ता काटने को लेकर लोग नहीं मानते हैं। उनका कहना है कि बिल्ली का रास्ता काटने से कोई अशुभ नहीं होता।
हिंदू धर्म में बिल्ली को राहु का कारक माना जाता है। इसी कारणवश जब बिल्ली रास्ता काटती है, तो लोग जहां के तहां वहीं रुक जाते हैं। ऐसा उनका मानना है कि बिल्ली का रास्ता काटना वास्तव में अशुभ है। ये भी कहा जाता है कि बिल्ली का रास्ता काटना भविष्य के लिए संकेत देता है।
इसके साथ ही जो भी धार्मिक महा विद्वान है उनके अनुसार, बिल्ली का रास्ता काटना अशुभ नहीं है बल्कि भविष्य में आने वाली घटनाओं का संकेत है। विद्वानों का कहना है कि बिल्ली के रास्ता काटे जाने के बाद व्यक्ति को रुकना नहीं चाहिए, बल्कि आने वाले संकट के निवारण का उपाय करना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपके जल्द ही आने वाले संकट से बच सकते हैं।
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।