Jyotish shastra: स्वर्ग से बनती हैं ये जोड़ियां, करते हैं एक-दूजे को बहुत प्यार
Jyotish shastra: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ऐसा माना जाता है कि जोड़ियां भगवान स्वयं अपने हाथों से बनाते हैं। और कहा तो यह भी जाता है कि भगवान की मर्जी के बिना तो पत्ता भी नहीं हिलता है।

Jyotish shastra: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ऐसा माना जाता है कि जोड़ियां भगवान स्वयं अपने हाथों से बनाते हैं। और कहा तो यह भी जाता है कि भगवान की मर्जी के बिना तो पत्ता भी नहीं हिलता है। तो आइए जानते हैं कि कुछ ऐसी जोड़ियां हैं जिन्हें भगवान खुद अपने हाथों से बनाते हैं।
ऐसी मान्यता है कि भगवान चाहें तो राजा को रंक और रंक को कब राजा बना दें, किसी को पता नहीं चलता है वैसे ही कुछ जोड़ियों का मामला है ये जोड़ियां जब एक साथ मिल जाती हैं तब इनकी जिन्दगी में बहुत अच्छे और बड़े बदलाव होते हैं। ऐसी ही दो जोड़ियां हैं। जोकि स्वर्ग से बनकर ही आती हैं।
1. P और S नाम वाली जोड़ी
ऐसा कहा जाता है कि P और S नाम के विपरित लिंग वाले लोग जब पार्टनर के रूप में मिलते हैं तो एक-दूसरे पर जान लुटाने वाले होते हैं। कहा तो ये भी जाता है कि इस दुनिया भर में इस नाम की जोड़ियां बहुत कम होती हैं। पर जो भी होती हैं इस दुनिया में नंबर-1 होती हैं। और ऐसा कहा जाता है कि इन जोड़ियों का निर्माण भगवान खुद करते हैं। और कहते हैं कि भगवान जिनका निर्माण करते हैं उन्हें किसी भी तरह की कोई समस्या नहीं होती है। माना जाता है कि जब ये जोड़ियां आपस में मिलती हैं तो सभी का बेड़ा पार हो जाता है।
2. D और B नाम वाली जोड़ियां
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार दूसरे नंबर पर D और B नाम वाली जोड़ियां आती हैं। और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार भी ये जोड़ियां प्रमुख मानी गई हैं। इन नाम वाली जोड़ियों में कभी भी ऐसा नहीं होता है कि इनका कोई भी गुण आपस में ना मिले। माना जाता है कि जब ये लोग एक साथ हो जाते हैं तो इनके अंदर पूरी दुनिया को जीतने का जज्बा हो जाता है। और ये जब चाहे तब पूरी दुनिया में अपना नाम कमा सकती हैं। माना जाता है कि दुनिया में इस नाम की जोड़ियां सबसे अच्छी और पवित्र होती हैं। इस जोड़ी में एक-दूसरे पर खूब विश्वास होता है। और ये आपस में कितने भी दूर हों हमेशा अपना अच्छा करते हैं। और एक-दूसरे के बारे में ही सोचते रहते हैं।