New Year पार्टी महंगी पड़ी: मुंबई पुलिस ने वसूला 89 लाख जुर्माना, ट्रैफिक नियम तोड़ने पर बनाए ई-चालान

मुंबई पुलिस ने नए साल पर यातायात बाधित करने के 2,893, बिना हेलमेट वाहन चलाने पर 1,923 और ट्रैफिक सिग्नल तोड़ने पर 1,731 प्रकरण बनाए हैं। 

Updated On 2025-01-01 20:12:00 IST
New Year पार्टी महंगी पड़ी: मुंबई पुलिस ने वसूला 89 लाख जुर्माना, ट्रैफिक नियम तोड़ने पर बनाए ई-चालान।

Mumbai police E-challan: नए साल 2025 की पूर्व संध्या पर मुंबई पुलिस ने वाहना चालकों से 89 लाख जुर्माना वसूला है। यह कार्रवाई ट्रैफिक नियमों की अनदेखी और नशे में वाहन चलाने पर की गई है। मुंबई में न्यू ईयर पार्टी के लिए 17,800 लोगों ने ट्रैफिक नियमों की अवहेलना की है। इनके खिलाफ ई-चालान जारी किए गए हैं। 

1,731 ने तोड़े सिग्नल 
महाराष्ट्र पुलिस ने नए साल पर यातायात बाधित करने पर 2,893 मामले, बिना हेलमेट वाहन चलाने पर 1,923 मामले और ट्रैफिक सिग्नल तोड़ने पर 1,731 प्रकरण बनाए हैं। सार्वजनिक परिवहन वाहनों के खिलाफ 1,976 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। 

ओवर स्पीड ड्राइविंग पर 842 प्रकरण 
मुंबई पुलिस ने ओवर स्पीड ड्राइविंग पर 842 और बिना सीटबेल्ट वाहन चलाने पर 432 चालान बनाए हैं। नशे में वाहन चलाने और ड्राइविंग के दौरान फोन से बात करने पर 153 प्रकरण बनाए हैं। 

रांग साइड ड्राइविंग पर 40 केस 
मुंबई पुलिस ने ओवर स्पीड ड्राइविंग पर 842 और बिना सीटबेल्ट वाहन चलाने पर 432 चालान बनाए हैं। नशे में वाहन चलाने और ड्राइविंग के दौरान फोन से बात करने पर 153 प्रकरण बनाए हैं। 109 के खिलाफ चालान काटे गए हैं। ट्रिपल राइडिंग 123 और और रांग साइड से वाहन चलाने पर 40 के चालान काटे हैं। स्टंटिंग करने पर 2 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें: ई चालान से बचने के नए पैंतरे: बाइक की नंबर प्लेट से की छेड़खानी, गिरफ्तार 

14 हजार से ज्यादा जवानों ने की कार्रवाई 
मुंबई पुलिस की इस कार्रवाई में 8 अतिरिक्त आयुक्त, 29 उपायुक्त, 53 सहायक आयुक्त, 2184 निरीक्षक और 12,000 से अधिक कांस्टेबल ने मिलकर की है। नए साल की पूर्व संध्या पर शहर के विभिन्न इलाकों में चेकिंग प्वाइंट लगाए गए। ताकि, लोगसड़कों पर सुरक्षित आवागमन कर सकें। 

Similar News