Haryana Weather Today: हरियाणा में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट, इन जिलों में हालत ज्यादा खराब, 5 और 6 जनवरी को होगी बारिश
दिल्ली-एनसीआर के साथ शनिवार को हरियाणा में भी घना कोहरा छाया हुआ है। जिसके चलते मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है।इसके साथ ही पुलिस ने भी एडवाइडरी जारी कर दी है। जिसमें कहा गया है कि जरूरत होने पर ही वाहन लेकर घर से निकले।
Dense Fog in Haryana: हरियाणा में शनिवार को भी घना कोहरा छाया हुआ है। जिसकी वजह से वाहन चालकों को सड़क पर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं मौसम विभाग ने 5 और 6 जनवरी को प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है। जिसके चलते तापमान में भारी गिरावट देखने को मिलेगी। फिलहाल, राज्य में पिछले कई दिनों से शीलतहर और कोहरे का दौर जारी है।
मौसम विभाग का कहना है कि शनिवार को प्रदेश के सभी 22 जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है। वहीं हिसार, पंचकूला, पानीपत, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, गुरुग्राम और फरीदाबाद समेत कई जगहों पर विजिबिलिटी जीरो दर्ज की गई है। जिसकी वजह से कोहरा तूफान की तरह वाहनों के सामने आ रहा है और वाहन चालकों को सड़कों पर कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा है। ऐसा लग रहा है कि आगे सड़क ही नहीं है।
ये भी पढ़ें- Aaj Ka Mausam: देश के 3 राज्यों में बर्फबारी, 8 से ज्यादा राज्यों में शीतलहर और कोहरे का अलर्ट, कई फ्लाइट्स कैंसल
पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
मौसम वैज्ञानिकों की मानें, तो सुबह 6 बजे से लेकर 10 बजे तक घना कोहरा रहेगा। इसके बाद हल्की धूप निकलेगी। जिससे कोहरा कम दिखाई देगा। हालांकि, शाम होते ही फिर से कोहरा आना शुरू हो जाएगा। पुलिस का कहना है कि शुक्रवार को हाइवे पर कई वाहनों के टकराने की सूचना मिली। जिसकी वजह से आज एडवाइजरी जारी की गई है और लोगों से कहा गया है कि जरूरत होने पर ही वाहन लेकर घर से निकले और ऐसी जगहों पर जाने से बचें जहां कोहरे का प्रभाव ज्यादा है।
कोहरे का ट्रेनों पर भी पड़ रहा असर
इस घने कोहरे का असर रेल यातायात पर भी पड़ रहा है। खबर है कि कॉबर्ट पार्क लिंक एक्सप्रेस और सिरसा एक्सप्रेस 2 घंटे देरी से चलीं है। वहीं कुछ पैसेंजर ट्रेन 20 से 25 मिनट देरी से चल रही हैं। जिसकी वजह से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ये भी पढ़ें- दिल्ली-एनसीआर में घने कोहरे की वजह से सड़कें हुई गुम!, दौड़ने की बजाय रेंग कर चल रहे वाहन