Delhi NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर के साथ हरियाणा में भी कोहरे की चादर, जानें आज कितनी दर्ज की गई AQI

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक आनंद विहार में एक्यूआई 394 दर्ज किया गया है, जबकि दिल्ली के अन्य इलाकों में एक्यूआई 247 पर मापी गई है।

Updated On 2024-11-13 09:54:00 IST
दिल्ली का मौसम।

Delhi NCR Weather Update: देश भर में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। पहाड़ों पर ताजा बर्फबारी ने सर्दी के आने का संकेत दे दिया है। इसी के साथ, मैदानी इलाकों में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, राजधानी दिल्ली में भी बीते कुछ दिनों से गर्मी से राहत मिली है और हल्की ठंड महसूस होने लगी है। लोगों ने एयर कंडीशनर बंद करके पंखों की स्पीड कम कर दी है। हालांकि, अभी तक रजाई-कंबल ओढ़ने वाली ठंड नहीं पड़ी है। आइए जानते हैं दिल्ली-एनसीआर में आज क्या है मौसम का मिजाज...

आज दिल्ली में तापमान 28.58°C दर्ज किया गया है, और मौसम का पूर्वानुमान बताता है कि कम से कम तापमान 19.05°C और अधिकतम तापमान 31.19°C रहेगा। सुबह 6:42 बजे सूर्योदय हुआ और शाम 5:28 बजे सूर्यास्त होगा। दिल्ली की हवा में नमी 19 फीसदी है, जबकि हवा 19 किमी प्रति घंटा के हिसाब से चल रही है। दिल्ली के साथ-साथ नोएडा और गुरुग्राम में धुंध छाया हुआ है।

आज का मौसम साफ, धूप का ले सकते हैं आनंद

आज दोपहर में आसमान साफ रहने की उम्मीद जताई गई है, जिससे आप धूप का लुत्फ उठा सकता है। साथ ही इस मौसम में घर से बाहर निकलते समय सनस्क्रीन और सनग्लास पहनना न भूलें, ताकि अपनी त्वचा को प्रदूषण और धूप से बचाया जा सके। 

बच्चों के साथ अस्थमा से ग्रस्त लोगों के लिए सावधानी

दिल्ली में कल, 14 नवंबर को तापमान 23.91°C से 31.34°C के बीच रहने का अनुमान है, जबकि नमी का स्तर आज की तरह 19 फीसदी पर ही रहेगा। यह स्थिति उन लोगों के लिए बिल्कुल अनुकूल है, जो घर से बाहर ट्रैवल करने का प्लान कर रहे हैं। दिल्ली में आज AQI 247.0 है, जो खराब कैटेगरी में आता है। सीपीसीबी यानी केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक आनंद विहार में एक्यूआई 394 दर्ज किया गया है बच्चों और अस्थमा जैसी सांस की बीमारियों से पीड़ित लोगों को घर के अंदर रहना चाहिए और अन्य लोगों को भी अपनी बाहरी गतिविधियों को सीमित करना चाहिए। 

सोनीपत में सीजन की पहली धुंध, हरियाणा में फैली ठंडक और स्मॉग

दिल्ली से सटे राज्य हरियाणा में भी मौसम ने करवट ली है। सोनीपत में सीजन की पहली धुंध देखने को मिली है और प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान में अचानक गिरावट आई है। फतेहाबाद, बहादुरगढ़, रोहतक, कुरुक्षेत्र जैसे शहरों में भी धुंध छाई हुई है। हिसार में तो लगातार दूसरे दिन स्मॉग की चादर देखी जा रही है। प्रदेश के ज्यादातर हिस्से ठंड और धुंध की चपेट में हैं। इस अचानक बदले हुए मौसम ने लोगों की दिनचर्या को प्रभावित किया है।

इसे भी पढ़ें: मौसम के दो रंग, पचमढ़ी में 10 और पृथ्वीपुर में 34.6 डिग्री तापमान, भोपाल में बढ़ी ठंड

Similar News