Weather Update: दिल्ली में बारिश के बाद भी उमस ने छुड़ाए पसीने, जानें हरियाणा में कैसा रहेगा आज का मौसम

Weather Update: दिल्ली और हरियाणा में आज शनिवार को दिन भर बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही शाम के समय में कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Updated On 2024-08-17 08:34:00 IST
जानें कैसा रहेगा आज का मौसम।

Delhi Haryana Weather Update: राजधानी दिल्ली में लगातार कई दिनों से बीच बीच में बारिश हो रही है। इसके बाद भी लोगों उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। शुक्रवार को भी दिल्ली के कई हिस्सों में जमकर बारिश हुई। इसके बाद भी अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 1.4 डिग्री अधिक है। दिल्ली में दिन भर उमस भरी गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए। वहीं, हरियाणा में भी लोगों को बारिश के बाद भी उसम परेशान कर रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज शनिवार को भी दिल्ली और हरियाणा बारिश होने की संभावना है।

दिल्ली का मौसम

राजधानी दिल्ली में बीते कुछ दिनों से लगातार रुक-रुक कर बारिश होती रही। शुक्रवार को भी शाम के समय दिल्ली के कई इलाकों में जमकर बारिश हुई। हालांकि, इस बारिश का असर तापमान में देखने को नहीं मिला। मौसम विभाग के मुताबिक,  का कहना है कि 14 अगस्त को राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस ज्यादा 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं,  अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 1.4 डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में आज शनिवार को भी दिन भर बादल छाए रहेंगे और शाम के समय गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं, शनिवार को अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है।

हरियाणा का मौसम

हरियाणा के मौसम की बात करें, तो आज शनिवार को प्रदेश के कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में शुक्रवार को कई जिलों में हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, अब आने वाले तीन दिन तक मौसम साफ रह सकता है और कई जिलों में हल्की बारिश भी हो सकती है। हालांकि, हरियाणा के लोगों को भारी बारिश के लिए अब 20 अगस्त तक इंतजार करना होगा।

Similar News