Delhi Metro Update: आईटीओ और लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन पर एंट्री-एग्जिट शुरू, DMRC ने दी जानकारी

Delhi Metro News: दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने आईटीओ और लोक कल्याणा मार्ग पर मेट्रो स्टेशन को अब एंट्री और एग्जिट के लिए खोल दिया गया है। 

Updated On 2024-03-23 10:00:00 IST
दिल्ली मेट्रो के दोनों स्टेशन लोगों के लिए खोले गए।

Delhi Metro News: आम आदमी पार्टी के संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आप के सभी नेता और कार्यकर्ता लगातार दिल्ली की सड़कों पर जमकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी के चलते बीते शुक्रवार को सुबह 8 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक आईटीओ मेट्रो स्टेशन को बंद करने का फैसला किया गया था, लेकिन इसके बाद दिल्ली के लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन को भी अगले आदेश तक बंद रखने का फैसला किया था।

लेकिन, हाल ही में डीएमआरसी ने बड़ा अपडेट दिया है कि इन दोनों मेट्रो स्टेशनों को खोल दिया गया है। डीएमआरसी ने अपने ट्विटर एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि आईटीओ मेट्रो स्टेशन और लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन को अब एंट्री और एग्जिट के लिए खोल दिया गया है। 

होली पर दोपहर 2 बजे के बाद चलेगी मेट्रो

होली के त्यौहार में बस दो दिन का समय बचा हुआ है। इस बार होली 25 मार्च को धूमधाम के साथ मनाई जाएगी। डीएमआरसी ने फैसला लिया है कि होली पर सुबह 6 बजे से चलने वाली मेट्रो पर रोक लगा दी है। इसी के साथ डीएमआरसी ने इसको लेकर शेड्यूल भी जारी किया है। डीएमआरसी ने इस बारे में जानकारी देते हुए अपने सोशल मीडिया पर लिखा कि 25 मार्च को होली वाले दिन मेट्रो सेवा दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से शुरू होगी।डीएमआरसी ने आगे जानकारी देते हुए लिखा कि सुबह के वक्त रैपिड मेट्रो लाइन से लेकर एयरपोर्ट एक्सप्रेस सर्विस लाइन दोपहर ढाई बजे तक बंद रहने वाली है। दोपहर ढाई बजे के बाद सभी मेट्रो स्टेशनों पर मेट्रो सेवाओं को शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद आम दिनों की तरह मेट्रो सर्विस सामान्य रूप से चलेगी। 

Similar News