Weather Update: दिल्ली में जमकर बरस रहे मेगा, हरियाणा में भी लगातार बारिश, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

दिल्ली और हरियाणा मौसम खुशनुमा बना हुआ है। आज रविवार को भी दिल्ली और हरियाणा में जमकर बारिश होगी। इसको लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

Updated On 2024-08-11 08:33:00 IST
हरियाणा का मौसम

Delhi Haryana Weather Update: राजधानी दिल्ली में शनिवार को झमाझम बारिश हुई, जिससे मौसम खुशनुमा बना रहा है। तापमान में भी गिरावट देखने को मिली। आज रविवार को भी दिल्ली के ​कई हिस्सों में सुबह-सुबह भारी बारिश तो कुछ इलाकों में बूंदाबादी हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में आज रविवार को दिन भर आसमान में बादल छाए रहने के साथ ही जमकर बारिश होगी। इसको लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, हरियाणा में भी शनिवार को कई जिलों में जमकर बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों उमस भरी गर्मी से भी राहत मिली।

दिल्ली का मौसम

दिल्ली में शनिवार को तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई, जिसके चलते कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र दिल्ली (IMD) के अनुसार, दिल्ली में आज रविवार को दिन भर मौसम सुहावना बना रहेगा। कई इलाकों में हल्की तो कई इलाकों में भारी बारिश देखने को मिलेगी। आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली सहित एनसीआर में गरज के साथ तेज बारिश होने की संभावना है। दिल्ली में आज रविवार को न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। इसके अलावा दिनभर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

हरियाणा का मौसम

हरियाणा में भी शनिवार को जमकर बारिश हुई, जिसके चलते यमुनानगर की सोम नदी का पानी शहरी इलाकों में घुस गया है। इसके साथ ही लोगों को उमस भरी गर्मी से भी राहत मिली है। हरियाणा में आज रविवार को दिन भर बादल छाए रहेंगे और बीच-बीच में कई इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक, हरियाणा में रविवार को भारी बारिश होगी, जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में लगातार कुछ दिनों से बारिश होने से मौसम खुशनुमा बना हुआ है। लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है। हरियाणा में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।

Similar News