जेएनयू छात्र संघ चुनाव: काउंसलर के 23 में 12 पद जीतकर ABVP ने बनाया दबदबा, मतगणना जारी
JNU के छात्र संघ चुनाव में ABVP का दबदबा देखने को मिला। अब तक घोषित काउंसलर के 23 में 12 पदों पर जीत दर्ज की। वोटों की गिनती जारी है सेंटर पैनल के परिणाम वीरवार को जारी किए जाएंगे।
जेएनयू के चुनाव नतीजों का इंतजार करते विद्यार्थी।
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव के वोटों की गिनती जारी है। काउंसल पद के 47 में से अब तक घोषित परिणाम में 23 में से 12 पद जीतकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने शुरूआती बढ़त हासिल कर ली है। सेंट्रल पैनल के परिणाम वीरवार को घोषित किए जाएंगे। समाचार लिखे जाने तक वोटों की गिनती जारी थी। मंगलवार को छात्रों ने एक नए केंद्रीय पैनल और परिसर के स्कूलों के लिए पार्षदों के लिए चुनाव हुआ था। जिसमें करीब 9,043 छात्रों ने मतदान किया था। विश्वविद्यालय में 67% मतदान हुआ था, जबकि गत वर्ष 70% मतदान हुआ था। अध्यक्ष पद के लिए सात उम्मीदवार, उपाध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवार हैं और महासचिव और संयुक्त सचिव पदों के लिए पाँच-पाँच उम्मीदवार मैदान में हैं।
एबीवीपी व वामपंथियों के बीच मुख्य मुकाबला
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) छात्रसंघ चुनाव की मतगणना समाचार लिखे जाने तक जारी है। इस बार जेएनयू में एबीवीपी और लेफ्ट यूनिटी के बीच मुकाबला माना जा रहा है। लेफ्ट यूनिटी में AISA, SFI और DSF शामिल हैं। काउंसलर 47 पदों में से अब तक घोषित किए गए 15 पदों में से आठ पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने जीत दर्ज की है। देर रात तक काउंसल के बाकी बचे पदों के परिणाम जारी होने की संभावना है। जबकि सेंट्रल पैनल के परिणाम वीरवार को घोषित किए जाएंगे। सेंट्रल पैनल के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव और संयुक्त सचिव जैसे अहम पदों के वोटों की गिनती गुरुवार को होगी। जेएनयू में काउंसलर के कुल 47 पद हैं, जिनमें से 22 के नतीजे अब तक सामने आ चुके हैं। मतगणना केंद्र के बाहर छात्र संगठनों के समर्थक डटे हुए हैं और लगातार नतीजों पर नजर बनाए हुए हैं।
इंटरनल कमेटी में वामपंथी आगे
जेएनयू की आंतरिक समिति चुनाव 2025-26 के नतीजे घोषित हो गए हैं। विवि के डीन ऑफ स्टूडेंट कार्यालय की अधिसूचना में तीन श्रेणियों के परिणाम घोषित किए गए है। इनमें वाम गठबंधन ने जीत दर्ज की है। स्नातक श्रेणी से आइसा उम्मीदवार गार्विता गांधी, पोस्ट ग्रेजुएट श्रेणी से डीएसएफ की श्रुति वर्मा, पीएचडी श्रेणी से एसएफआई के परन अमितावा ने जीत दर्ज की है।
किस पद के लिए कितने उम्मीदवार
अध्यक्ष पद के लिए : आदिती मिश्रा, अंगद सिंह, राज रत्न राजोरिया, शिंदे विजायालक्ष्मी, विकास पटेल, विकास व शरसावा इंदू शामिल हैं।
उपाध्यक्ष पद के लिए : गोपिका बाबू, शेख शहनवाज आलम, तान्या कुमारी शामिल हैं।
महासचिव पद के लिए : गोली कृष्णन यू, प्रीति, राजेश्वर कांत दुबे, शोएब खान, सुनील यादव शामिल हैं।
संयुक्त सचिव पद के लिए : अनुज, दानिश अली, कुलदीप ओझा, मनमोहन व रवि राज शामिल हैं।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।