Chandigarh Airport: दिल्ली से चंडीगढ़ के बीच हवाई सेवाएं ठप, एक ही विमान ने भरी उड़ान

दिल्ली से चंडीगढ़ के बीच 12 उड़ानें संचालित होती हैं। लेकिन अब 7 नवंबर तक सिर्फ एक ही उड़ान संचालित की जाएगी। जानिये वजह?

Updated On 2025-10-29 18:08:00 IST

चंडीगढ़ एयरपोर्ट से आज दिल्ली के लिए एक ही उड़ान हो पाई। 

दिल्ली से चंडीगढ़ के लिए बुधवार को केवल एक विमान ने उड़ान भरी। वहीं, चंडीगढ़ से भी दिल्ली के लिए भी इसी विमान को भेज दिया गया। वहीं, बाकी सभी उड़ानों को रद्द रखा गया। यही नहीं, दिल्ली के अलावा अन्य शहरों में भी विमान सेवाओं को ठप रखा गया। हवाई यात्रा प्रभावित होने की वजह से दिल्ली और चंडीगढ़ के बीच चलने वाली ट्रेनों और बसों में यात्रियों की संख्या में इजाफा देखा जा रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चंडीगढ़ स्थित शहीद भगत सिंह अंरराष्ट्रीय हवाई अड्डे में रनवे के रिपेयर का काम शुरू हो चुका है। इसकी वजह से मंगलवार से हवाई सेवाएं दोपहर 12 बजे के बाद रद कर दी गई। यह फैसला सुरक्षा कारणों के चलते लिया गया।

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के मुताबिक, मंगलवार को कुल 54 उड़ानें रद्द करनी पड़ी। आज बुधवार को भी दिल्ली से केवल एक विमान चंडीगढ़ पहुंचा और सवा 11 बजे उसे दिल्ली रवाना कर दिया गया। बता दें कि दिल्ली से चंडीगढ़ के बीच रोजाना 12 फ्लाइट संचालित होती है, लेकिन अब सिर्फ एक ही फ्लाइट चलेगी, जिसके लिए यात्रियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

7 नवंबर से उड़ानें सुचारू होंगी

मीडिया रिपोर्ट्स में एयरपोर्ट अधिकारियों के हवाले से बताया गया कि आज बुधवार से दिल्ली के अलावा मुंबई और हैदराबाद के लिए एक एक उड़ान संचालित की गई है। रेनवे की रिपेयर का काम 6 नवंबर तक चलेगा। 7 नवंबर से विंटर शेड्यूल लागू होना है। रनवे की रिपेयर का कार्य तय समय पर पूरा करके 7 नवंबर से सभी उड़ानों को संचालित कर दिया जाएगा।

हवाई किराया बढ़ा, ट्रेनों में जगह नहीं

चंडीगढ़ के लिए एक ही उड़ान है, लिहाजा एयरलाइन ने फ्लैक्सी फेयर लागू किया है। मतलब दिल्ली चंडीगढ़ का सामान्य हवाई किराया 4000 से 5000 होता था, अब 15 हजार तक पहुंच गया है। इसके अलावा, वंदे भारत जैसी लग्जरी ट्रेनों में भी सीटें तेजी से फुल हो रही हैं। यही नहीं, चंडीगढ़ के लिए प्राइवेट बस संचालक और टैक्सी चालक भी मनमाफिक किराया वसूल रहे हैं।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।

Similar News