राजनीति में विश्वासघात?: जन सुराज के 51 प्रत्याशियों की सूची जारी, प्रशांत किशोर पर भड़कीं पुष्पा सिंह
जन सुराज पार्टी ने पहली सूची जारी कर 51 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। इस सूची में कई जाने माने चेहरों को जगह नहीं मिली है। जन सुराज नेता पुष्पा सिंह ने तो प्रशांत किशोर पर विश्वासघात करने का आरोप लगा दिया है।
जन सुराज की पहली लिस्ट को देख प्रशांत किशोर पर भड़कीं पुष्पा सिंह।
जन सुराज पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पहली प्रत्याशी में 51 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है। मशहूर अधिवक्ता वाईवी गिरी, भोजपुरी गायक और एक्टर रितेश पाडेय समेत कई बड़े चेहरे इस सूची में शामिल हैं। वहीं, कुछ लोगों के नाम भी कट गए हैं। जन सुराज नेता पुष्पा सिंह का नाम भी सूची में शामिल नहीं किया गया है, जिसके बाद उन्होंने प्रशांत किशोर पर विश्वासघात करने का आरोप लगा दिया है।
मीडिया से बातचीत में पुष्प सिंह ने कहा कि सभी पार्टी को छोड़कर हमने जन सुराज के प्रशांत किशोर पर भरोसा किया था। जब से उनकी पैदल यात्रा चली, हम भी उनके साथ चले। मुझे टिकट नहीं मिला। उन्होंने कहा कि पहले कहा जाता था कि जिसने सबसे ज्यादा मेहनत की, उसे ही टिकट दिया जाएगा, लेकिन अब जिसके नाम की घोषणा की गई, वे मशरक गांव में घूमने भी नहीं आया है। उन्होंने कहा कि इंसाफ नहीं हुआ है।
सभी वर्गों का ध्यान रखा : उदय सिंह
जन सुराज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने कहा कि 51 उम्मीदवारों की सूची जारी की गई है, जिसमें सभी वर्ग के लोगों को शामिल किया गया है। इन 51 प्रत्याशियों में से 7 सुरक्षित, 17 अतिपिछड़ा, 11 पिछड़ा और बाकी सीटों पर सामान्य वर्ग के प्रत्याशियों को उतारा गया है। उन्होंने कहा कि 8 से 9 अल्पसंख्यकों की सूची भी जारी होने जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशांत किशोर राघोपुर से 11 अक्टूबर से चुनाव अभियान की शुरुआत कर देंगे।
जन सुराज पार्टी के प्रत्याशियों की पहली सूची
वाल्मीकिनगर- दीर्घ नारायण प्रसाद
लौरिया- सुनील कुमार
बेनीपट्टी- मोहम्मद परवेज आलम
सुपौल निर्मली- रामप्रवेश यादव
सिकटी- रागिब बबलू
कोचाधामन- अबू अफाक फारुक
पूर्णिया अमौर- अफरोज आलम
मधेपुरा आलमनगर- सुबोध सुमन
सहरसा-किशोर कुमार मुन्ना
सिमरी बख्तियारपुर- सुरेन्द्र यादव
महिषी- शमीम अख्तर
दरभंगा- आरके मिश्रा
केवटी- बिल्टतू साहनी
मीनापुर- तेजनारायण सहनी
गोपालगंज- डॉक्टर शशिशेखर सिन्हा
भोरे- प्रीति किन्नर
मांझी- वाईवी गिरी
छपरा- जेपी सिंह
परसा- मुसाफिर महतो
सोनपुर- चंदन मेहता
कल्याणपुर- रामबालक पासवान
मोरबा- डाक्टर जागृति ठाकुर
बेगूसराय- सुरेन्द्र साहनी
खगड़िया- जयंती पटेल
बेलदौर- गजेंद्र कुमार सिंह निषाद
पीरपैंती- घनश्याम दास
बेलहर- ब्रजकिशोर पंडित
परवत्ता- विनय कुमार बरुण
अस्थावा- लता सिंह
बिहारशरीफ- दिनेश कुमार
नालंदा- कुमार पूनम सिन्हा
कुम्हरार- प्रोफेसर केसी सिन्हा
आरा- डॉक्टर विजय गुप्ता
चेनारी- नेहा नटराज
करगहर- रितेश पांडेय अभिनेता
गोह- सीताराम दुखारी
नवीनगर- अर्चना चंद्रा यादव
इमामगंज- डॉक्टर अजीत कुमार
बोधगया- लक्ष्मण मांझी