अब प्रॉपर्टी से जुड़ी खामियों को दुरुस्त करवाने के लिए चंडीगढ़ और पंचकूला की नहीं तय करनी पड़ेगी डगर

कलायत नगर पालिका में प्रॉपर्टी से जुड़ी समस्याओं के निराकरण के लिए विशेष सहायता डेस्क स्थापित किया गया है। इसमें स्थानीय निकाय विभाग की तरफ से लोगों की सुविधा के लिए प्रोपर्टी रिकार्ड तैयार करने वाली कंपनी के कर्मी 30 अक्टूबर तक नपा में गतिशील रहेंगे।;

Update:2021-10-26 05:35 IST
अब प्रॉपर्टी से जुड़ी खामियों को दुरुस्त करवाने के लिए चंडीगढ़ और पंचकूला की नहीं तय करनी पड़ेगी डगर
  • whatsapp icon

हरिभूमि न्यूज. कलायत/कैथल

जिला उपायुक्त प्रदीप दहिया के निर्देश पर कलायत नगर पालिका में प्रोपर्टी से जुड़ी समस्याओं के निराकरण के लिए विशेष सहायता डेस्क स्थापित किया गया है। इसमें स्थानीय निकाय विभाग की तरफ से लोगों की सुविधा के लिए प्रोपर्टी रिकार्ड तैयार करने वाली याशी कंपनी के कर्मी 30 अक्टूबर तक नपा में गतिशील रहेंगे। पूर्व में इस कार्य के लिए लोगों को चंडीगढ़ और पंचकूला की डगर तय करनी पड़ती थी।

नगर पालिका सचिव पवन कुमार ने बताया कि काफी समय से लोगों के समक्ष प्रोपर्टी से जुड़ी समस्याएं आ रही हैं। इस विषय को गंभीरता से लेते हुए नगर पालिका प्रशासन ने प्रभावी कदम उठाए हैं। इसके तहत प्र्रोपर्टी रिकार्ड को अपडेट विंग को त्वरित ढंग से संबंधित कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। इसलिए लोग निर्धारित समय अवधि में कार्यालय मंे संपर्क कर समस्याओं का निवारण करवा सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि कलायत में प्रोपर्टी से जुड़ी समस्या के निवारण के लिए लोगों ने प्रशासन से अपील की थी। समस्या को संजीदगी से लेते हुए जिला उपायुक्त प्रदीप दहिया ने ठोस कदम उठाए। उसी का परिणाम है कि समस्या निवारण के लिए स्थानीय निकाय विभाग की तरफ से कलायत नपा में विशेष हेल्प डेस्क को क्रियाशील किया गया है।

Tags:    

Similar News