Jaisalmer Visit: जैसलमेर घूमने जा रहे हैं? इन 5 जगहों की करें विजिट, सुनहरी रेत में मिलेगा शाही अनुभव

Jaisalmer Visit: राजस्थान का जैसलमेर शहर पर्यटकों के बीच खासा लोकप्रिय है। आप अपनी फैमिली के साथ यहां विजिट कर सकते हैं।

Updated On 2025-11-04 18:37:00 IST

जैसलमेर की लोकप्रिय जगहें।

Jaisalmer Visit: राजस्थान के मरुस्थल की सुनहरी धरती पर बसा जैसलमेर किसी सपने से कम नहीं लगता। यहां की गलियों में इतिहास की खुशबू है, तो रेत के टीलों पर रोमांच का मज़ा। अगर आप छुट्टियों में कहीं अनोखी जगह घूमने की सोच रहे हैं, तो जैसलमेर एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है। यहां कि सुनहरी रेत आपको बहुत लुभाएगी।

यहां आने वाला हर पर्यटक झिलमिलाते किलों, ऊंट सफारी, पारंपरिक लोक संगीत और सुनहरी हवेलियों का दीवाना हो जाता है। दिन में थार की तपिश और रात में तारों से सजी ठंडी हवा, दोनों का अनुभव अनोखा है। जैसलमेर की इन 5 जगहों की सैर करना बिल्कुल न भूलें।

जैसलमेर की 5 लोकप्रिय जगहें

जैसलमेर किला: सोनार किला के नाम से मशहूर यह किला शहर की शान है। पूरी तरह पीले बलुआ पत्थर से बना यह किला सूरज की रोशनी में सोने की तरह चमकता है। यहां की संकरी गलियां, मंदिर और हवेलियां आपको प्राचीन राजस्थान की संस्कृति से रूबरू कराएंगी।

सम सैंड ड्यून्स: थार रेगिस्तान की असली खूबसूरती देखने के लिए सम के सैंड ड्यून्स पर जाएं। ऊंट की सवारी, जीप सफारी और सूर्यास्त के समय का नज़ारा आपकी यात्रा का सबसे यादगार हिस्सा बन जाएगा। शाम को लोक नृत्य और संगीत का आनंद लेना न भूलें।

पटवों की हवेली: जैसलमेर शहर के बीचोंबीच बनी पटवों की हवेली राजस्थानी वास्तुकला का अद्भुत नमूना है। बारीक नक्काशी, झरोखे और दीवारों की डिजाइन इस हवेली को कला प्रेमियों के लिए स्वर्ग बनाते हैं। यह पांच हवेलियों का समूह है जिसे व्यापारी पटवा भाइयों ने बनवाया था।

गड़ीसर झील: किले के पास स्थित यह झील 14वीं सदी में बनाई गई थी। यहां नौकायन करते हुए आप सूरज ढलने का मनमोहक नजारा देख सकते हैं। झील के चारों ओर बने मंदिर और घाट इसकी सुंदरता को और बढ़ा देते हैं। सुबह और शाम का समय यहां के लिए सबसे बेहतर माना जाता है।

तनोट माता मंदिर: भारत-पाक सीमा के पास स्थित यह मंदिर श्रद्धा और रहस्य दोनों का केंद्र है। कहा जाता है कि 1965 की जंग में यहां गिरे बम फटे नहीं थे। अब यह मंदिर भारतीय सेना के संरक्षण में है और यहां आकर हर यात्री शांति और गर्व का अनुभव करता है।

जैसलमेर घूमने का बेस्ट सीजन

जैसलमेर थार डेजर्ट में है, इसलिए अक्टूबर से मार्च तक का विंटर सीजन घूमने का सबसे अच्छा समय है।

  • तापमान: 7-25°C तक गिर जाता है। ठंडी हवा चलती है। मौसम साफ रहता है यानी डेजर्ट सफारी, कैमल राइड और साइटसीइंग के लिए सबसे उत्तम समय।
  • खास: फरवरी में जैसलमेर डेजर्ट फेस्टिवल का आयोजन होता है। इस मेले में कैमल रेस, लोक नृत्य, मूंछ कंपटीशन आकर्षित करते हैं।
  • टिप: नवंबर-फरवरी पीक सीजन होता है, इसलिए होटल पहले बुक कराएं।

जैसलमेर कैसे पहुंचें

नजदीकी एयरपोर्ट: Jaisalmer Airport - JSA), लेकिन अभी इसका इस्तेमाल ज्यादातर मिलिट्री करती है। सीमित चार्टर्ड/सीजनल फ्लाइट्स ही यहां उतरती हैं।

बेस्ट ऑप्शन- जोधपुर एयरपोर्ट (JDH): यहां से जैसलमेर की दूरी 285 km है। टैक्सी से 5-6 घंटे लगते हैं। प्री-पेड टैक्सी: ₹3000-4000। दिल्ली, मुंबई, जयपुर से रोज फ्लाइट्स हैं। यदि बस से जाना चाहें, तो RSRTC बसें चलती हैं, जिनका ₹300-500 किराया है।

नजदीकी रेलवे स्टेशन

सिटी सेंटर से 2 km की दूरी पर जैसलमेर स्टेशन (JSM)।

  • दिल्ली से: Delhi-Jaisalmer Express (समय: 18-20 घंटे )।
  • जयपुर से: रोज 3-4 ट्रेनें (समय: 11-12 घंटे)।
  • जोधपुर से: यहां से कई लोकल ट्रेनें डेली चलती हैं, जिनसे 5-6 घंटे का समय लगता है।
  • लग्जरी: Palace on Wheels।
  • टिप: IRCTC से पहले बुक करें, AC कोच चुनें।

सड़क मार्ग: NH-68 से पूरा राजस्थान कनेक्टेड है।

RSRTC / प्राइवेट बस: जोधपुर (5 hrs, ₹300), जयपुर (11 hrs, ₹700), दिल्ली (16 hrs, ₹1200)।

सेल्फ ड्राइव: दिल्ली से 800 km (13-14 hrs)- रास्ते में बीकानेर/जोधपुर रुकें।

टैक्सी: जोधपुर से ₹3500-5000।

जैसलमेर के बेस्ट शॉपिंग मार्केट

सभी मार्केट्स जैसलमेर फोर्ट के आसपास हैं। पैदल घूमें और बार्गेनिंग 40-50% तक कर सकते हैं।

क्या खरीदें

  • सदर बाजार- लेदर बैग्स, जूतियां, कठपुतली, शॉल
  • भाटिया बाजार- सिल्क साड़ी, एम्ब्रॉयडरी कुशन, दुपट्टा
  • पंसारी बाजार- हैंडीक्राफ्ट, लोकल पुतली, होम डेकोर
  • सोनारों का बास- सोने-चांदी ज्वेलरी, कीमती पत्थर
  • मानक चौक- एंटीक, टेक्सटाइल, लेदर गुड्स
  • मस्ट-बाय: मिरर-वर्क बैग, ऊंट चमड़े की चप्पल, राजस्थानी ज्वेलरी।

कहां ठहरें?

जैसलमेर में हवेली-होटल से लग्जरी डेजर्ट कैंप तक सब कुछ उपलब्ध है।

बजट: ₹800-2000 (होस्टल/गेस्टहाउस)

मिड-रेंज: ₹3000-8000 (हवेली होटल)

लग्जरी: ₹15,000+ (पैलेस रिसॉर्ट)

टॉप 8 ऑप्शन्स

  1. Suryagarh Palace- फोर्ट स्टाइल, पूल, स्पा।
  2. Jaisalmer Marriott Resort & Spa-5★, एयरपोर्ट 3 km।
  3. Hotel Jaisalkot-रॉयल हवेली, गार्डन।
  4. Desert Camps (Sam Dunes)- स्विस टेंट, कैमल सफारी, फोक डांस (₹4000-10,000)।
  5. Shahi Palace- फोर्ट व्यू रूफटॉप, बजट फ्रेंडली।
  6. Fort Rajwada- हेरिटेज, स्विमिंग पूल।
  7. WelcomHeritage Mohangarh Fort-आउटस्कर्ट्स में शांति।
  8. The Gulaal / Helsinki House- Gadisar Lake के पास।

टिप: फोर्ट के अंदर हवेली बुक करते हैं, तो वहां व्यू शानदार पैसा वसूल वाला रहेगा। लेकिन अंदर गाड़ी नहीं जा सकती। डेजर्ट कैंप के लिए नवंबर-फरवरी बेस्ट।

क्या खाएं?

जैसलमेर में वैसे हर तरह का खाना मिला जाता है- देसी और विदेशी दोनों तरह का. लेकिन यदि आप लोकल खाने का स्वाद लेना चाहें, तो दाल-बाटी-चूरमा, केर-सांगरी जरूर ट्राई करें।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

Tags:    

Similar News