Honey Benefits: इम्यूनिटी बढ़ाकर एनर्जी बूस्ट करता है शहद, 4 तरीकों से करें इस्तेमाल, मिलेंगे पांच फायदे

Honey Benefits: शहद अपने खास गुणों की वजह से आयुर्वेद में विशेष स्थान रखता है। इसका इस्तेमाल कर इम्यूनिटी को भी बूस्ट किया जा सकता है।

Updated On 2025-08-02 11:37:00 IST

शहद सेवन के बड़े फायदे। (Image-AI)

Honey Benefits: शहद अपने औषधीय गुणों की वजह से खास स्थान रखता है। ये एक ऐसा प्राकृतिक सुपरफूड है, जिसे आयुर्वेद से लेकर मॉडर्न साइंस तक सभी ने सेहत के लिए फायदेमंद माना है। शहद में एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। शहद का सेवन शरीर को मजबूत बनाता है, साथ ही कई बीमारियों से भी बचाता है।

शहद का सेवन कई तरीकों से किया जा सकता है। गुनगुने पानी के साथ, नींबू के रस में मिलाकर, दूध के साथ या फिर खाली पेट सुबह। शहद रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने से लेकर वजन घटाने तक हर जगह असर दिखाता है। आइए जानते हैं शहद के 6 सबसे खास फायदे और उनके सही इस्तेमाल के तरीके।

इम्यूनिटी बढ़ाए

शहद अपने खास गुणों की वजह से सुपरफूड का दर्जा हासिल कर चुका है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट करते हैं। यह बैक्टीरिया और वायरस से लड़ने में मददगार हैं। रोज सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में एक चम्मच शहद मिलाकर पीने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। खासकर सर्दियों में यह बेहद फायदेमंद होता है।

वजन घटाने में मददगार

शहद का सेवन शरीर के मेटाबॉलिज्म को तेज करता है, जिससे कैलोरी बर्न होने में मदद मिलती है। आप वजन घटाना चाहते हैं, तो रोज सुबह गुनगुने पानी में नींबू और शहद मिलाकर पिएं। यह पेट की सफाई करेगा और फैट को बर्न करने में मदद करेगा।

खांसी-गले की खराश में राहत

शहद गले से संबंधित परेशानियों में लाभकारी होता है। इसका गाढ़ा और चिकना टेक्सचर गले की जलन को शांत करता है। इसमें पाए जाने वाले प्राकृतिक एंटीसेप्टिक तत्व खांसी और गले की सूजन में राहत देते हैं। एक चम्मच शहद में अदरक का रस मिलाकर लेने से काफी फायदा होता है।

एनर्जी बूस्टर की तरह करेगा काम

शहद एक नेचुरल एनर्जी बूस्टर है जो कि ग्लूकोज और फ्रक्टोज की मात्रा से भरपूर है। शहद के सेवन से शरीर को तुरंत ऊर्जा देती है। वर्कआउट से पहले एक गिलास पानी में शहद मिलाकर पीने से एनर्जी मिलती है और थकान कम होती है।

त्वचा का ग्लो बढ़ाता है

शहद में मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण स्किन के लिए बेहद फायदेमंद हैं और ये मुहांसों को कम करते हैं। इसे फेसपैक की तरह लगाया जा सकता है। एक चम्मच शहद में हल्दी मिलाकर फेस पर लगाएं और 15 मिनट बाद धो लें। इससे चेहरे पर ग्लो आता है।

डाइजेशन सुधारता है

शहद डाइजेशन सिस्टम को बेहतर बनाता है और कब्ज की समस्या को कम करता है। रात को सोने से पहले एक गिलास गुनगुने दूध में शहद मिलाकर पीने से पेट साफ रहता है और नींद भी अच्छी आती है।

(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ/ डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

Tags:    

Similar News