RSMSSB Final Result 2023: पशु परिचर भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट हुआ जारी, 5778 अभ्यर्थी हुए चयनित, ऐसे करें चेक

राजस्थान पशु परिचर परीक्षा का आयोजन 1, 2 और 3 दिसंबर 2023 को किया गया था।

Updated On 2025-08-08 12:21:00 IST

OSSC CHSL Mains Result 2024 Out

RSMSSB Final Result: राजस्थान में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने पशु परिचर सीधी भर्ती 2023 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 6433 पदों पर नियुक्ति होनी थी, जिसमें 5778 पदों पर चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी गई है।

इस भर्ती में गैर अनुसूचित क्षेत्र (Non-Scheduled Area) के 5713 और अनुसूचित क्षेत्र (Scheduled Area) के 720 पद शामिल थे। अभ्यर्थी अब अपना रिजल्ट RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

भर्ती परीक्षा की जानकारी

राजस्थान पशु परिचर परीक्षा का आयोजन 1, 2 और 3 दिसंबर 2023 को किया गया था। यह परीक्षा खासा प्रतिस्पर्धी रही, क्योंकि इसके लिए 17 लाख 63 हजार 897 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। इनमें से 10 लाख 52 हजार 565 अभ्यर्थी ही परीक्षा में शामिल हो सके।

बोर्ड ने परीक्षा के बाद 24 जनवरी को उत्तर कुंजी (Answer Key) जारी की थी और आपत्तियां मांगी थीं। इसके बाद अब जाकर बोर्ड ने लंबे इंतजार के बाद फाइनल मेरिट लिस्ट जारी कर दी है।

ऐसे चेक करें अपना फाइनल रिजल्ट

  • सबसे पहले RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “पशु परिचर भर्ती 2023 फाइनल रिजल्ट” लिंक पर क्लिक करें।
  • रिजल्ट की PDF फाइल डाउनलोड करें।
  • अब उसमें अपना रोल नंबर सर्च करें।
  • अपने कटऑफ मार्क्स और चयन की स्थिति चेक करें।
Tags:    

Similar News