Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, जाने किसे मिला कौन सा विभाग ...

हरियाणा10 April 2023 4:51 PM GMT
हरियाणा में बड़े स्तर पर प्रशासनिक अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया गया है। करीब 50 आईएएस अधिकारियों के विभाग बदले गए है।

Hisar : हांसी आर्थिक अपराध शाखा निरीक्षक उमेद सिंह व जेई शिव कुमार चढ़े एंटी करप्सन ब्यूरो के हत्थे

हरियाणा10 April 2023 4:34 PM GMT
  • धोखाधड़ी के केस से ​नाम निकालने के लिए साढू के मार्फत मांगे 7 लाख
  • साढ़े पांच लाख मार्च में ले लिए, डेढ़ लाख के लिए बना रहे थे दबाव

घरौंडा अनाज मंडी पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल : औचक निरीक्षण कर गेहूं खरीद का लिया जायजा, किसानों से की बातचीत

हरियाणा10 April 2023 4:25 PM GMT
  • गेहूं खरीद प्रबंधों पर संतुष्ट नजर आए मुख्यमंत्री, अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश
  • निर्धारित अवधि में किसानों के खातों में किया जाएगा भुगतान

ईरान मूल के 3 अंतर्राज्यीय ठग काबू : पुलिस ऑफिसर बनकर विदेशियों के साथ करते थे ठगी

हरियाणा10 April 2023 4:06 PM GMT
  • भारत में उपचार कराने आए विदेशी मेहमानों से जांच के नाम पर वारदात को देते थे अंजाम
  • ड्रग्स होने की आशंका व पासपोर्ट/वीजा चैक करने को लेकर करते थे बैग चैक

शिक्षा विभाग को दिखाया ठेंगा : प्राइवेट स्कूल के अंदर बनी दुकानों पर सरेआम बेची रही वर्दी व किताबें

हरियाणा10 April 2023 3:53 PM GMT
प्राइवेट स्कूलों में किताबें व अन्य सामान बेचने की शिकायतों के चलते खंड शिक्षा अधिकारी विरेंद्र एलावादी ने भगत सिंह रोड स्थित एसडी मॉडर्न पब्लिक स्कूल, एसडी कन्या माध्यमिक विद्यालय व एकता पब्लिक स्कूल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्कूल के अंदर दुकान खुली मिली, जिस पर किताब व अन्य पाठ्य सामग्री मिली। बीईओ ने अपनी रिपोर्ट बनाकर अधिकारियों को भेज दी।

Hisar: सीएम फ्लाइंग ने राशन डिपो पर मारा छापा, मिली अनियमितता

हरियाणा10 April 2023 3:33 PM GMT
राशन डिपो पर डिपो धारक द्वारा अनियमितता करने की शिकायत मिलने पर सीएम फ्लाइंग व संबंधित अधिकारियों की टीम ने पटेल नगर स्थित राशन डिपो पर छापा मारा। अनियमित्ता मिलने पर रिपोर्ट तैयार कर अधिकारियों को भेजी। साथ ही पुलिस ने केस दर्ज किया।

Yamunanagar : गोदाम में सो रहे युवक की हत्या, चेहरे पर मिले चोट के निशान

हरियाणा10 April 2023 3:19 PM GMT
जगाधरी में बीती रात गोदाम में सोए हुए युवक की किसी ने हत्या कर दी। मृतक के चेहरे पर चोटों के निशान मिले हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस मामले में गहनता से जांच कर रही है।

CM Flying Raid : स्वास्थ्य विभाग व विद्युत निगम में मारा छापा, अनेक कर्मचारी मिले अनुपस्थित

हरियाणा10 April 2023 3:08 PM GMT
सीएम फ़्लाइंग ने विद्युत निगम व जन स्वास्थ्य विभाग में छापामार कार्रवाई की। छापामार कार्रवाई के दौरान ड्यूटी टाइम से अधिकारी व कर्मचारी गायब मिले। गायब मिले स्टाफ को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।

दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल कैद : नाबालिग के साथ की थी दरिंदगी, 35 हजार का लगाया जुर्माना

हरियाणा10 April 2023 2:58 PM GMT
अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश डाॅ. चंद्रहास की अदालत ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने के दोषी को 20 साल की कैद तथा 35 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई। इसके अलावा डीएलएसए द्वारा पीड़िता को चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता भी दी जाएगी।

मैच्योर होने से पहले एफडी की राशि गायब : पोस्ट ऑफिस में पैसे निकलवाने पहुंचा पीड़ित को हुआ खुलासा

हरियाणा10 April 2023 2:48 PM GMT
रिटायर्ड कर्मचारियों की पोस्ट ऑफिस से 22 लाख (15 लाख व 7 लाख रुपए ) रुपए की एफडी मैच्योर होने से पहले ही उनकी राशि निकाल ली। पीड़ितों को मामले की जानकारी तब लगी, जब सेवानिवृत अधिकारी पोस्ट ऑफिस में एफडी की राशि निकलवाने पहुंचे। पीड़ितों ने उपायुक्त को शिकायत की। उपायुक्त ने पोेस्ट ऑफिस के अधिकारियों को जांच करने के आदेश दिए है।

किसानों ने किया हिसार-चंडीगढ़ हाईवे जाम : गेहूं की खरीद न होने से थे नाराज, फसल बेचने के लिए बार-बार अपनाना पड़ रहा संघर्ष का रास्ता

हरियाणा10 April 2023 2:29 PM GMT
अतिरिक्त अनाज मंडी में गेहूं की खरीद न होने से गुस्साए किसानों ने हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाइवे पर सोमवार सुबह जाम लगा दिया। नाराज किसानों ने सड़क के बीचों बीच ट्रैक्टर ट्रालियां खड़ी करके व उनके आगे बैठकर सरकार व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। करीब एक घंटे बाद अधिकारियों के आश्वासन पर किसानों ने जाम खोला।

खोड़ ऑनर किलिंग मामला : गांव के ही एक व्यक्ति ने पूर्व सरपंच को दी धमकी

हरियाणा10 April 2023 2:12 PM GMT
  • पूर्व सरपंच की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर युवक को किया गिरफ्तार
  • आरोपित युवक को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा