पंजाब के गुरदासपुर सेक्टर में सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने पंजाब पुलिस के साथ संयुक्त तलाशी अभियान में अंतरराष्ट्रीय सीमा से आठ पैकेट हेरोईन बरामद की है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 39 करोड़ रुपए से अधिक आंकी गई है। इसके साथ ही मौके से 100-100 रुपए के पांच नोट भी बरामद किये गए हैं।
सीमा सुरक्षा बल के पंजाब सीमांत के वरिष्ठ प्रवक्ता सह उप महानिरीक्षक आर एस कटारिया ने शुक्रवार शाम यहां बताया कि पंजाब पुलिस की सूचना के आधार पर छापेमारी की।
गुरदासपुर सेक्टर के ठाकुरपुर सीमा चौकी पर आज दोपहर बाद गुरदासपुर पुलिस के साथ मिल कर सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने संयुक्त तलाशी अभियान चलाया।
कटारिया ने बताया कि इस दौरान जवानों ने हेरोईन का आठ पैकेट पैकेट बरामद किया। इन सभी पैकेट का कुल वजन 7.830 ग्राम है और अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस नशीले पदार्थ की कीमत 39 करोड़ 15 लाख रुपए आंकी गयी है।