इतिहास में सीरियल किलिंग की घटनाएं काफी फेमस हैं। आपने कई सीरियल किलर्स के बारे में पढ़ा होगा लेकिन आज हम आपको एक ऐसे सीरियल किलर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके सामने बड़े से बड़ा गुनाह भी कम लगेगा।
इस सीरियल किलर का नाम हैं आंद्रेई शिकाटिलो। रुस का यह सीरियल किलर ऐसा खतरनाक कातिल है, जिसने हैवानियत की सारी हदों को पार कर दिया था। शिकाटिलो ने 56 से ज्यादा महिलाओं की हत्या की।
यह भी पढ़ें- गर्लफ्रेंड नहीं थी वर्जिन, गुस्से में इस शख्स ने इतनी लड़कियों का कर डाला रेप
वह ज्यादातर महिलाओं को ही अपना शिकार बनाया करता था। महिलाओं को ड्रग्स के बहाने से बहला कर अपने जाल में फंसाता और इसके बाद बड़ी बेरहमी से उनकी हत्या कर देता।
वह महिलाओं को मारने से पहले उनके सारे कपड़े उतारकर हाथ पैर बांध दिया करता था। फिर हत्या करने के बाद वह महिलाओं की लाश के साथ शारीरिक संबंध बनाता था।
इतना ही नहीं ये हैवान इसके बाद हथौड़ी या पेचकस से उनकी आंखें निकाल, प्राइवेट पार्ट काट देता था।
शिकाटिलो का जन्म रूस के यूक्रेन में 16 अक्टूबर, 1936 को हुआ था। पेशे से यह एक टीचर था। इसे बुचर ऑफ रोस्तोव, दी रेड रीपर, दी रोस्तोव रीपर के नाम से जाना जाता है।
यह भी पढ़ें- कत्ल का गिनीज रिकॉर्ड: 600 कुंआरी लड़कियों की हत्या कर खून से नहाई ये औरत
साल 1978-990 के बीच शिकाटिलो ने 56 से ज्यादा महिलाओं को अपना शिकार बनाया। इस खूंखार कातिल का अंत भी खतरनाक था। इसे सजा देने के लिए 14 फरवरी 1994 को उसके सिर में गोली मार दी गई थी।