पाकिस्तान के कराची में एक चाकूबाज ने शहर में अपना आतंक मचा रखा है। इस शख्स ने दो सप्ताह के अंदर 10 से ज्यादा महिलाओं पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। महिलाओं पर हमला करने वाला शख्स फिलहाल फरार है।
पीछे से करता है वार
पुलिस और अस्पताल ने बताया कि यह शख्स सभी महिलाओं पर पीछे से हमला करता है क्योंकि सभी महिलाओं को दाहिनी तरफ चोंटे आई हैं। इस घटना के बाद से ही कराची के लोगों के बीच दहशत और आक्रोश पैदा हो गया है।
इसे भी पढ़ें- ये है वेश्याओं का सीरियल किलर, ऐसे बनाता था अपना शिकार
कामकाजी महिलाओं में दहशत
कराची के एक दैनिक अखबार के मुताबिक, इन घटनाओं के चलते कराची की कामकाजी महिलाओं में डर पैदा हो गया है। महिलाएं बस स्टैंड पर जाने की बजाय रिक्शे और ऑटो से सफर कर रही हैं। कराची विश्वविद्यालय की छात्राएं भी अकेले विश्वविद्यालय जाने से बच रही हैं।
पीड़ित महिला ने सुनाया दर्द
हाल ही हमले का शिकार हुई एक महिला ने पुलिस को बताया कि बाइक सवार एक दुबला पतला आदमी, जो सफेद रंग के कुर्ते सलवार में था वह उनके पीछे आया और हमला करके फरार हो गया। आरोपी ने लाल और काले कलर का हेल्मेट पहन रखा था, जिससे उसका चेहरा पहचान में नहीं आया।
इसे भी पढ़ें- ये हैं दुनिया की 5 सबसे खतरनाक खूनी महिलाएं
पुलिस का इस मामले को लेकर कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है, बिना किसी सबूत और पहचान के उसे ढूढ़ पाना थोड़ा मुश्किल है।