कमला मिल्स अग्निकांड में मुंबई पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए रेस्टोरेंट के मालिक जिगर संघवी और कृपेश संघवी को देर रात गिरफ्तार कर लिया है।
इससे पहले एक जनवरी को मुंबई के कमला मिल्स में हुए हादसे के बाद बायकुला पुलिस ने पब वन-एबव रेस्टोरेंट के दो मैनेजर को गिफ्तार किया था।
पब में आग लगने के बाद पुलिस केविन बाबा और लोपेज़ की तलाश कर रही थी। खबरों के मुताबिक यह दोनों घटना के दिन मौके पर मौजूद थे लेकिन बाद में गिरफ्तारी के डर से फरार हो गए थे।
बायकुला पुलिस ने उनकों शरण देने के आरोप में तीन रिश्तेदारों को भी गिरफ्तार किया गया है। खबरों के मुताबिक यह लोग पुलिस की जांच में बाधा पहुंचा रहे थे।
पुलिस ने नव वर्ष की पूर्व संध्या पर कड़ी हिदायतें जारी की हैं। पुलिस ने कहा कि नियमों की अवहेलना करने वाले पब, रेस्टोरेंट व होटल मालिकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इसे भी पढ़ें: कमला मिल्स अग्निकांड: बाॅम्बे HC में याचिका दायर, पीड़ितों के लिए मुआवजे की मांग
28 दिसंबर को हुआ हादसा
आपको बता की 28 दिसंबर की 2017 की रात मुंबई के लिए एक भयावह काली रात बन गई। मुंबई के कमला मिल्स कंपाउंड स्थित मोजो बिस्ट्रो लाउंज नामक रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई थी।
इस हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई और 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। इनमें काफी संख्या में लोग घायल हुए तो कई की हालत गंभीर है।
अवैध निर्माणों पर बीएमसी ने की कार्रवाई
कमला मिल्स हादसे के बाद मुंबई नगर पालिका (बीएमसी) की टीमों ने अवैध निर्माणों के खिलाफ अपनी कार्रवाई जारी रखी।
बता दें कि बीएमसी ने शनिवार को 314 अवैध निर्माण ढहाए थे। 7 होटलों को सील करने के साथ 417 एलपीजी सिलेंडर भी जब्त किए गए थे। बीएमसी ने यह अभियान दो दिन पहले शुरू किया गया था।
बीएमसी प्रमुख अजोय मेहता ने बताया है कि कागजात के हिसाब से टीम अभियान चला रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि होटल बप मालिकों को कहा गया है कि ह खुद अनाधिकृत निर्माण ढहा दें, नहीं तो बीएमसी उन्हें तोड़ेगी।