रोहिंग्या मुसलमानों को लेकर आलोचनाओं से घिरीं आंग सान सू की ने तोड़ी चुप्पी
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्ली | UPDATED Sep 19 2017 12:14PM IST


रोहिंग्या मुसलमानों के मुद्दे पर आलोचनाओं से घिरीं म्यांमार की स्टेट काउंसलर आंग सान सू की ने आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ दी है। उन्होंने कहा कि हम हर तरह के मानवाधिकार उल्लंघन की निंदा करते हैं और हम शांति और कानून का पालने करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
देश के संबोधन में सू की ने कहा कि रोहिंग्या मुद्दे पर हम पूरी तरह संवेदनशील हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि रोहिंग्या मुद्दे पर इंटरनेशनल जांच के लिए म्यांमार कतई नहीं डर रहा है। रोहिंग्या मुसलमानों के साथ देश में जो कुछ हुआ, उसका हमें बेहद अफसोस है।
सू की ने कहा कि रखाइन में रहने वाले रोहिंग्या समूहों की परेशानी पर म्यांमार को दुख है। हमें बांग्लादेश भागने वालों मुस्लिमों की चिंता हैं। इसके लिए हम निरंतर काम कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि म्यांमार एक विविधता और जटिलताओं से भरा राष्ट्र है। लेकिन सभी हमसे आशा करते हैं कि सभी चुनौतियों से जल्द ही निपट लिया जाए। इसके थोड़ा समय लगता ही है।
सू की यह भी सफाई दी कि 25 अगस्त को पुलिस की 30 चोकियों पर हमला हुआ था। इसके बाद ही सरकार को रोहिंग्या कट्टरपंथियों के खिलाफ कार्रवाई करनी पड़ी। हिंसा देश में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।