समुद्र शास्त्र के अनुसार सपने हमारे जीवन के अभिन्न अंग माने जाते हैं। समुद्र शास्त्र के अनुसार सपने देखना आने वाली घटनाओं की ओर इशारा करता है। सपनों में कुछ सपने ऐसे होते हैं जो कि भविष्य के अच्छे संकेतों को दर्शाता है।
इसे भी पढ़ें:'मेष' राशि के जातकों के लिए ऐसा रहेगा 2018, होंगे ये बड़े बदलाव
लेकिन इन्हीं सपनों में कुछ स्वप्न ऐसे होते हैं जो कि आने वाली मुश्किलों का पूर्वानुमान बताते हैं। सपनों की इसी दुनिया को ज्योतिष शास्त्र में काफी महत्व दिया जाता है जिसके अनुसार सपने हमें हमारे भविष्य के बारें में पूर्व सूचना देने का दैवीय तरीका होता है। व्यक्ति नींद में कुछ ना कुछ स्वप्न अवश्य देखता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार हरेक स्वप्न अलग-अलग निर्देश देता है। आज हम आपको जानवर से जुड़े स्वप्न के बारे में बता रहे हैं।
इसे भी पढ़ें: स्वप्न शास्त्र: 'सपने में उगते हुए सूरज को देखना', देते हैं ये विलक्षण संकेत
स्वप्न में ऊंट को देखना
वैसे तो स्वप्न में कुछ जानवरों को देखना अच्छा माना जाता है। लेकिन कुछ जानवर ऐसे होते हैं जिन्हें सपने में देखना बिल्कुल खराब माना जाता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में ऊंट को देखना शुभ नहीं माना जाता है। सपने में ऊंट देखना शारीरिक कष्टों की पूर्व सूचना देता है। मतलब यह है कि अप यदि सपने में ऊंट देखते हैं तो इसका मतलब है कि आने वाले समय में आपको शारीरिक कष्ट होंगे।